जनगणना में गलत जानकारी भरने पर जुर्माना, ड्यूटी से इनकार किया तो जेल

india-census-rules-penalties-false-information-duty-refusal

जनगणना में गलत जानकारी भरने पर जुर्माना, ड्यूटी से इनकार किया तो जेल

जनगणना में गलत जानकारी भरने पर जुर्माना ड्यूटी से इनकार किया तो जेल

Census 2026 penalties: सरकार ने जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है। इधर, उत्तराखंड में भी जनगणना की तैयारी जोरो से चल रही है। पूरे राज्य में 10 अप्रैल से स्वगणना शुरू हो हो जाएगी। जनगणना के दौरान यदि कोई अपने बारे में गलत जानकारी भरता है तो उस पर जुर्माना लग सकता है। यही नहीं, जनगणना में रुकावट डालने पर भी जुर्माने का प्रावधान है। 

जनगणना में गलत जानकारी भरने पर जुर्माना

1000 रुपये तक जुर्माना

निदेशालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया। स्वगणना के 15 दिन इस प्रक्रिया के बाद 25 अप्रैल से 24 मई तक भवन गणना की जाएगी। इसको लेकर ड्यूटी और जवाबदेही के परिस्थिति में जारी नोटिफिकेशन में सख्त नियम हैं। यदि कोई व्यक्ति जनगणना के दौरान गलत जानकारी दर्ज कराता है तो 1000 रुपये तक जुर्माना लग सकता है। जनगणना में बाधा डालने पर या जनगणना कार्यालय में बिना इजाजत प्रवेश करने भी 1000 के जुर्माने का प्रावधान है। 

ड्यूटी से इनकार किया तो जेल

कोई कर्मचारी ड्यूटी से इनकार करता है तो 3 साल तक कैद हो सकती है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, जनगणना के दौरान कोई भी अपने मकान पर पोस्टर चिपकाने या नंबर आदि लिखने से भी इनकार नहीं कर सकता। पोस्टर हटाने या लिखा हुआ मिटाए जाने पर भी कार्रवाई हो सकती हैं। केंद्र से जारी हुए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कई जगह परिवार की महिला सदस्य का नाम नहीं बताए जाने की परंपरा है। जबकि, कहीं पर महिला पति का नाम नहीं लेतीं। ऐसी कंडिशन में दोनों को ही नाम न बताने की छूट दी गई है। हालांकि, यह व्यवस्था उन्हीं इलाकों के लिए है, जहां पर इस तरह की परंपरा है।

Census 2026 penalties: फाइल पढ़ने पर कार्रवाई

नोटिफिकेशन के अनुसार, जनगणना से जुड़ी फाइल, दस्तावेज या रजिस्टर खोलने या पढ़ने की इजाजत किसी को भी नहीं होगी। जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के अलावा इन्हें कोई भी पढ़ नहीं सकता। साथ ही जनगणना के काम में लगे कर्मचारियों के लिए भी नियमों का पालन करना जरूरी है।

संबंधित सामग्री

बारिश बनी आफत: उत्तराखंड में हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ का संकट

देश-विदेश

बारिश बनी आफत: उत्तराखंड में हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ का संकट

उत्तराखंड में हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा और यूपी में बाढ़ के हालात। बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली से 10 मौतें हुईं।

मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित

राज्य

मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित

मध्यप्रदेश में पटवारी संघ ने अपनी लंबित मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की, जिससे राजस्व सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026: विदेशी मेहमानों के स्वागत में सजा भोपाल

राज्य

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026: विदेशी मेहमानों के स्वागत में सजा भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अगस्त 2026 में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन की मेजबानी करेगी, जिसमें कई देशों के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे।

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, नानी और मौसी का घर डूबा; एक्ट्रेस बोलीं- 'सब खत्म हो गया'

मनोरंजन

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, नानी और मौसी का घर डूबा; एक्ट्रेस बोलीं- 'सब खत्म हो गया'

टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी की मां असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसी हुई हैं, जबकि अभिनेत्री अपने छोटे बच्चे के कारण वहां नहीं पहुंच पा रही हैं।

बिहार के सहरसा में डेमू ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

देश-विदेश

बिहार के सहरसा में डेमू ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के सहरसा में डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग से बड़ा हादसा टला; यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, कोई हताहत नहीं।