गाजियाबाद में दिनदहाड़े वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की गोली मारकर हत्या

ghaziabad-retired-air-force-officer-shot-dead-loni

गाजियाबाद में दिनदहाड़े वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद में दिनदहाड़े वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की गोली मारकर हत्या

ghaziabad retired air force officer: शुक्रवार दोपहर गाजियाबाद में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया । लोनी थाना क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है। Read More:-सिंधु जल संधि के निलंबन के बीच जम्मू-कश्मीर में दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना को हरी झंडी

ghaziabad retired air force officer: सहारनपुर रोड पर हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान योगेश कुमार (58) के रूप में हुई है । वे मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे और वर्तमान में गाजियाबाद के अशोक विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। योगेश कुछ महीने पहले ही वायुसेना से सहायक वारंट अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे.बताया जा रहा है कि योगेश कुमार सहारनपुर रोड पर पैदल जा रहे थे. तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास रुके और उनसे बातचीत करने लगे।

बातचीत के बाद अचानक चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के कुछ ही पलों बाद हमलावरों ने अचानक योगेश कुमार पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में सफल रहे ।

चार टीमों का गठन, CCTV खंगाल रही पुलिस

लोनी के एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया
 दोपहर करीब 12 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि अशोक विहार चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी योगेश कुमार के रूप में हुई है
उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले रही है . हमलावरों की पहचान के लिए तकनीकी और मैनुअल दोनों स्तरों पर जांच जारी है.

परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद से मृतक के परिवार में गहरा शोक है  वहीं इलाके के लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस हत्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं । स्थानीय निवासियों का कहना है कि व्यस्त सड़क पर इस तरह की वारदात से लोगों में डर बढ़ गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।