AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स, एपस्टीन फाइलों में नाम आने के बाद बदला प्लान; अब ...

gates-withdraws-ai-summit-india-epstein-case

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स, एपस्टीन फाइलों में नाम आने के बाद बदला प्लान; अब अंकुर वोरा देंगे भाषण

ai समिट से पीछे हटे बिल गेट्स एपस्टीन फाइलों में नाम आने के बाद बदला प्लान अब अंकुर वोरा देंगे भाषण

gates withdraws ai summit: नई दिल्ली में चल रहे बड़े टेक इवेंट इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से एक अहम खबर सामने आई है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates ने समिट में अपना प्रस्तावित मुख्य भाषण रद्द कर दिया है। गेट्स फाउंडेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है, ताकि समिट का फोकस अपने मूल उद्देश्यों से न भटके।

gates withdraws ai summit: अंकुर वोरा रखेंगे गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि बिल गेट्स की जगह अब Ankur Vora समिट के एक सत्र में बोलेंगे। अंकुर वोरा, गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं और लंबे समय से फाउंडेशन के कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। आज के सत्र में वे शिक्षा, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी से जुड़े फाउंडेशन के नजरिए को सामने रखेंगे।

gates withdraws ai summit: एपस्टीन केस की फाइलों से जुड़ा है फैसला

बिल गेट्स के समिट से हटने की बड़ी वजह अमेरिकी अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़े मामले को बताया जा रहा है। हाल ही में सार्वजनिक हुई फाइलों में गेट्स का नाम सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। एपस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप थे. 2019 में एपस्टीन की मौत के बाद उससे जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज सामने आए हैं, जिनमें गेट्स और एपस्टीन के बीच करीबी संबंधों के दावे किए गए। हालांकि, बिल गेट्स पहले ही इन मुलाकातों पर सार्वजनिक रूप से अफसोस जता चुके हैं और इसे अपनी गलती मान चुके हैं।

Also Read-PM मोदी बोले–डीपफेक रोकने को AI कंटेंट पर लगे लेबल, अंबानी ने कहा-नौकरियां नहीं छीनेगा AI

एनवीडिया CEO ने भी टाला भारत दौरा

इस हाई-प्रोफाइल समिट में दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। Sundar Pichai और Sam Altman जैसे नामों की मौजूदगी तय है. हालांकि, एनवीडिया के CEO Jensen Huang ने अपना भारत दौरा आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया। कंपनी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई, लेकिन टेक सर्कल में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

PM मोदी ने किया समिट का उद्घाटन

इस मेगा इवेंट का उद्घाटन 16 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया था। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने स्टार्टअप पवेलियन्स का दौरा कर AI आधारित इनोवेशंस को करीब से देखा।  यह समिट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ भी चल रहा है, जहां आम लोग देख पा रहे हैं कि AI खेती, स्वास्थ्य और शिक्षा में कैसे बदलाव ला सकता है।

 

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।