ईडी की जौहर यूनिवर्सिटी पर छापेमारी

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड, 10 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, सरकारी ठेकों के पैसों की जांच

ईडी ने आजम खान और उनकी जौहर यूनिवर्सिटी पर छापेमारी की, जिसमें कई दस्तावेज जब्त किए गए। जांच PMLA के तहत की जा रही है।

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड, 10 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, सरकारी ठेकों के पैसों की जांच

रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी नेता आजम खान और उनकी जौहर यूनिवर्सिटी एक बार फिर जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने जौहर यूनिवर्सिटी समेत करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में चल रही है।

सुबह 7 बजे पहुंची टीम

रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी में सुबह करीब 7 बजे ED की टीम पहुंची। करीब 3 गाड़ियों से 15 अफसरों के यूनिवर्सिटी पहुंचने की जानकारी सामने आई है। टीम परिसर में दस्तावेजों और दूसरे रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई को देखते हुए यूनिवर्सिटी के बाहर सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। हालांकि, इस दौरान यूनिवर्सिटी में क्लासेज चलती रहीं।

CA के घर और ऑफिस पर भी रेड

ED की कार्रवाई में आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ट्रस्ट के परिसरों के साथ सहारनपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक गुप्ता का घर और ऑफिस भी शामिल बताया जा रहा है। जांच एजेंसी की कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत होने की बात सामने आई है।

सरकारी ठेकों के पैसों की जांच

जांच एजेंसियों को कथित तौर पर सरकारी ठेकों से मिले पैसों और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ट्रस्ट के बीच लेनदेन की जानकारी मिली है। आरोपों के मुताबिक, सरकारी ठेकों से आया पैसा कथित तौर पर ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी तक पहुंचाया गया और इसका इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की संपत्तियां बनाने सहित अन्य कामों में किया गया। ED अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पैसा किन लोगों और कंपनियों के जरिए पहुंचा।

38 इमारतों पर भी विवाद

जौहर यूनिवर्सिटी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। 15 जुलाई को रामपुर के जिलाधिकारी ने यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को गिराने का आदेश दिया था। प्रशासन का आरोप था कि इन इमारतों का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के कराया गया। हालांकि, मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह की कोर्ट ने DM के आदेश पर रोक लगा दी थी। मामला फिलहाल अदालत में है।

पहले भी हो चुकी है छापेमारी

आजम खान के ठिकानों पर इससे पहले भी जांच एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी हैं। जुलाई 2019 में ED ने जौहर यूनिवर्सिटी में सर्च ऑपरेशन चलाकर कई दस्तावेज जब्त किए थे। इसके बाद सितंबर 2023 में इनकम टैक्स और ED ने आजम खान के आवास और यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर करीब तीन दिन तक छापेमारी की थी। कार्रवाई के बाद संदिग्ध बैंक लेनदेन की जानकारी सामने आने पर ED ने समन भी जारी किए थे।

अब जांच के केंद्र में क्या है?

ताजा छापेमारी में ED सरकारी ठेकों से जुड़े पैसों, ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन, यूनिवर्सिटी की संपत्तियों और संबंधित लोगों-कंपनियों के बीच हुए कथित लेनदेन की पड़ताल कर रही है। आने वाले समय में जांच से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड इस कार्रवाई की दिशा साफ कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

कहीं बाढ़, कहीं बर्फबारी... देशभर में मौसम के बदले तेवर, 22 लाख प्रभावित

कहीं बाढ़, कहीं बर्फबारी... देशभर में मौसम के बदले तेवर, 22 लाख प्रभावित

भारत के विभिन्न भागों में मानसून के चलते बाढ़ और बर्फबारी से स्थिति विकट। बिहार में 22 लाख से अधिक प्रभावित, उत्तराखंड में बर्फबारी और यूपी में भूस्खलन का खतरा।

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर जिले में नकली शराब पीने से कई मौतें हुईं। मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाते हुए अधिकारियों को निलंबित किया।

सिर झुकाते ही होने लगता है तेज दर्द? जानिए इसके पीछे की वजह

सिर झुकाते ही होने लगता है तेज दर्द? जानिए इसके पीछे की वजह

झुकने और अचानक सिर की पोजिशन बदलने पर बढ़ते सिरदर्द के पीछे साइनस, डिहाइड्रेशन, और माइग्रेन हो सकते हैं। मेडिकल सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

दिल्ली के सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरी, छात्रों के दबे होने की आशंका; NDRF रेस्क्यू में जुटी

दिल्ली के सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरी, छात्रों के दबे होने की आशंका; NDRF रेस्क्यू में जुटी

दिल्ली के मोती बाग इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 50-60 छात्र फंसे। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटीं।

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

उज्जैन के तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिए धमकी मिली है।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026