पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 अभी फरार

durgapur-medical-student-gangrape-3-arrested-2-far

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 अभी फरार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप 3 आरोपी गिरफ्तार 2 अभी फरार

Durgapur medical student gangrape: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुई क्रूर घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अभी भी फरार हैं। सभी आरोपी पास के गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास पीड़िता का मोबाइल था, जिससे कॉल किए जाने और टावर लोकेशन की मदद से उनकी पहचान की गई। घटना 10 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे के बीच दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने हुई। पीड़िता अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। कैंपस गेट पर तीन युवक खड़े थे।

कैंपस गेट के सामने हुई वारदात

Durgapur medical student gangrape: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवकों ने उसका मोबाइल छीना और उसे बाल पकड़कर कैंपस गेट के सामने बने जंगल में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान उसका दोस्त वहां से भाग गया और अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और एमबीबीएस की दूसरी साल की छात्रा है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ सबूत जुटाए।

मोबाइल टावर की मदद से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल अपने कब्जे में रखा था और उससे कॉल की गई थी। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस को आरोपियों की जानकारी मिली और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बचे हुए 2 आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके में छापेमारी तेज कर दी है और आम लोगों से भी सहयोग मांगा है।

Durgapur medical student gangrape: स्थानीय हंगामा

इस घटना के अगले दिन, 11 अक्टूबर को भाजपा ने पश्चिम बर्धमान जिले में प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना था कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और पीड़िता को न्याय तुरंत मिलना चाहिए। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। छात्राओं और अभिभावकों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

संबंधित सामग्री

गुप्त नवरात्रि का आज तीसरा दिन, माँ चंद्रघंटा को इस मंत्र के साथ लगाएं यह खास भोग, दूर होगी आर्थिक तंगी

सनातन

गुप्त नवरात्रि का आज तीसरा दिन, माँ चंद्रघंटा को इस मंत्र के साथ लगाएं यह खास भोग, दूर होगी आर्थिक तंगी

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। विशेष मंत्र और भोग लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

भारत में कोरोना रिटर्न! 4 मौतों और 12 नए केस से हड़कंप, क्या मास्क पहनने का वक्त आ गया, अब कितना बड़ा खतरा?

देश-विदेश

भारत में कोरोना रिटर्न! 4 मौतों और 12 नए केस से हड़कंप, क्या मास्क पहनने का वक्त आ गया, अब कितना बड़ा खतरा?

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 12 नए मामलों और 4 मौतों के साथ, भारत में कोरोना की वापसी हुई है। क्या फिर से मास्क पहनने का समय आ गया है?

पुरी रथयात्रा में अबतक दो श्रद्धालुओं की मौत,सरकार बोली- भगदड़ नहीं, बीमारी से जान गई; आज फिर शुरू होगी यात्रा

देश-विदेश

पुरी रथयात्रा में अबतक दो श्रद्धालुओं की मौत,सरकार बोली- भगदड़ नहीं, बीमारी से जान गई; आज फिर शुरू होगी यात्रा

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में रथयात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सरकार का कहना है कि मौतें भगदड़ के कारण नहीं, बल्कि बीमारी के कारण हुईं।

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

राज्य

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

भोपाल के कोहेफिजा थाने में टू-आईसी के.जी. शुक्ला को भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। विभागीय जांच जारी है।

MP में 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट: बालाघाट-डिंडौरी में हेवी रेन की चेतावनी, मानसून फिर होगा एक्टिव

राज्य

MP में 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट: बालाघाट-डिंडौरी में हेवी रेन की चेतावनी, मानसून फिर होगा एक्टिव

मध्य प्रदेश में नौ दिनों के बाद भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। IMD ने भोपाल, बालाघाट और डिंडौरी में अलर्ट जारी किया है।