सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से तत्काल जवाब मांगा।

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई |

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को बहुत जरूरी माना। केंद्र और दिल्ली सरकार से गुरुवार यानी की सुबह तक जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने यह सुनवाई एक जनहित याचिका पर की। इसमें सोनम वांगचुक को तुरंत मेडिकल सुविधा और इलाज देने की मांग की गई है।

क्या कहा याचिका में?

वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 18 दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनकी हालत लगातार गिरती जा रही है। 8:50 किलो तक वजन गिर गया है। याचिका में कहा गया कि 

  • सरकार सोनम वांगचुक को तुरंत इमरजेंसी ट्रीटमेंट, जीवनरक्षक उपचार और जरूरी पोषण उपलब्ध कराए। साथ ही सरकार उनके आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत भी शुरू करे। 
  • उन्हें लो ब्लड शुगर, चक्कर, कमजोरी और मांसपेशियां कमजोर होने जैसी दिक्कतें हो रही हैं।
  • किसी की जान खतरे में होने पर सरकार चुप नहीं रह सकती। भूख हड़ताल शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, लेकिन नागरिक की जान बचाना भी सरकार की ही जिम्मेदारी है।

20 जून से प्रदर्शन 

बता दे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोनम वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हैं। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा- सोनम वांगचुक जी से मेरी अपील है कि वे अपना अनशन समाप्त करें। आपने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है और किसी भी अनशन का उद्देश्य यही होता है।

संबंधित सामग्री

ना राजनीतिक, धार्मिक बयान, ना देश विरोधी नारे.. रांची का छात्र आंदोलन जंतर मंतर से अलग क्यों?

देश-विदेश

ना राजनीतिक, धार्मिक बयान, ना देश विरोधी नारे.. रांची का छात्र आंदोलन जंतर मंतर से अलग क्यों?

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज। देवेंद्र नाथ महतो ने अनशन तोड़ा, सोनम वांगचुक की अपील पर।

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

देश-विदेश

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।

Gen Z के बाद Gen Alpha का प्रदर्शन, बिहार की स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर 4 km चले पैदल

राज्य

Gen Z के बाद Gen Alpha का प्रदर्शन, बिहार की स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर 4 km चले पैदल

Following Gen Z's NEET paper leak outcry, Gen Alpha students in Bihar's Gaya marched to demand basic school amenities.

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

देश-विदेश

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

महाराष्ट्र की 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने परीक्षा में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। नीट पेपर लीक से जुड़ी अनियमितताओं के बाद बढ़ रहे हैं ऐसे मामले।