बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश में उपचुनाव के नतीजे: बांकीपुर से PK की बड़ी जीत, गुजरात में BJP

उपचुनाव के नतीजे

बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश में उपचुनाव के नतीजे: बांकीपुर से PK की बड़ी जीत, गुजरात में BJP

मध्यप्रदेश में कांग्रेस, बिहार में जनसुराज और गुजरात में BJP ने उपचुनाव में जीत दर्ज की। प्रशांत किशोर ने बिहार में बड़ी जीत हासिल की।

बिहार गुजरात मध्यप्रदेश में उपचुनाव के नतीजे बांकीपुर से pk की बड़ी जीत गुजरात में bjp

बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश में उपचुनाव के नतीजे |

बिहार, गुजरात और मध्यप्रदेश में उपचुनाव के रिजल्ट आ चुके है। मध्यप्रदेश की दतिया सीट से कांग्रेस ने बाजी मार ली। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने BJP प्रत्याशी को 6029 वोटों से हराया। बिहार के बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 18953 वोटों से जीत गए हैं। प्रशांत किशोर को 63203 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44250 वोट मिले। 

नितिन नवीन की पारंपरिक सीट

वहीं गुजरात के मंजलपुर में BJP के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में इस सीट पर 37.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। बांकीपुर सीट बिहार BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।  

सुधार जरूर होगा- PK

प्रशांत किशोर बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आप अगले 2-3 महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे। बांकीपुर की जनता ने BJP नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है। कृपया बिहार के लिए एक अच्छे इंसान को मुख्यमंत्री नियुक्त करें। वहीं प्रशांत किशोर की पत्नी ने कहा- बांकीपुर की जनता का धन्यवाद करती हूं.

पंचायत स्टाइल में डांस

पटना में जनसुराज ऑफिस में जश्न शुरू हो गया। X पर PK और बांकीपुर ट्रेंड कर रहे हैं। रिजल्ट देखकर पार्टी का कार्यकर्ता रो पड़ा। महिलाओं ने होली खेली। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन की सीट झांकी है। पूरा बिहार अभी बाकी है। कार्यकर्ताओं ने पंचायत वेब सीरीज की स्टाइल में डांस भी किया। रिजल्ट से पहले BJP नेता ने भी 200 किलो लड्‌डू बनवाए हैं।

संबंधित सामग्री

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

जुर्म गाथा

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

मध्य प्रदेश के भिंड में छह वर्षीय बच्ची की मौत अब हत्या का मामला बन गई है। मां और उसके प्रेमी पर हत्या के आरोप लगे हैं।

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बोले BJP अध्यक्ष, रिजल्ट की होगी समीक्षा, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

राज्य

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बोले BJP अध्यक्ष, रिजल्ट की होगी समीक्षा, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी दतिया उपचुनाव में हार स्वीकार करती है और जनादेश के आधार पर रणनीति में सुधार करेगी।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत, भाजपा के प्रत्याशी को 6000+ वोटों से हराया

राज्य

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत, भाजपा के प्रत्याशी को 6000+ वोटों से हराया

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया।

बिहार, गुजरात और MP में उपचुनाव परिणाम घोषित, बांकीपुर में PK की बड़ी जीत, गुजरात में BJP जीती

राज्य

बिहार, गुजरात और MP में उपचुनाव परिणाम घोषित, बांकीपुर में PK की बड़ी जीत, गुजरात में BJP जीती

बिहार के बांकीपुर से प्रशांत किशोर और मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस ने जीत दर्ज की, गुजरात में BJP के सतेन्द्रभाई पटेल विजयी हुए।

बागवानी फसल विकास में एमपी नंबर-1, सीएम डॉ. यादव बोले- किसानों की समृद्धि का द्वार हैं नई तकनीकें

राज्य

बागवानी फसल विकास में एमपी नंबर-1, सीएम डॉ. यादव बोले- किसानों की समृद्धि का द्वार हैं नई तकनीकें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नई कृषि तकनीकों पर जोर दिया।