Budget 2026: टैक्स स्लैब जस का तस, कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी, 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

budget-2026-no-change-income-tax-slab-cancer-medicines-duty-free

Budget 2026: टैक्स स्लैब जस का तस, कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी, 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

budget 2026 टैक्स स्लैब जस का तस कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

केंद्रीय बजट 2026 में आम करदाताओं को टैक्स स्लैब में किसी तरह की राहत तो नहीं मिली, लेकिन सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर खुलकर दांव लगाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 85 मिनट के बजट भाषण में साफ किया कि इनकम टैक्स की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कैंसर मरीजों को बड़ी राहत देते हुए 17 जरूरी दवाओं को कस्टम ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि देश में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे और आयुर्वेद को मुख्यधारा में लाने के लिए 3 नए आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना की जाएगी। बजट के जरिए सरकार ने यह संकेत दिया है कि फोकस खपत से ज्यादा निवेश और दीर्घकालिक विकास पर रहेगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे बड़ा जोर

बजट 2026-27 में सरकार ने पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। यह पिछले साल के मुकाबले एक लाख करोड़ रुपये ज्यादा है। सड़क, रेलवे और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने के लिए यह रकम खर्च की जाएगी।

पश्चिम बंगाल के डानकुनी तक एक नए फ्रेट कॉरिडोर की भी घोषणा की गई है, जिससे माल ढुलाई तेज होगी और उद्योगों को सीधा फायदा मिलेगा।

हाईस्पीड रेल और रेयर अर्थ कॉरिडोर

सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा का समय घटेगा। इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रेयर अर्थ मिनरल्स के लिए विशेष कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। यह कदम इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी सेक्टर के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टर को राहत

कैंसर की 17 दवाओं को कस्टम ड्यूटी फ्री करने का फैसला बजट की बड़ी राहतों में शामिल है। इसके अलावा दवा क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत तीन नए संस्थान खोले जाएंगे।

मेक इन इंडिया और चिप मैन्युफैक्चरिंग

भारत सरकार सेमीकंडक्टर सेक्टर को रफ्तार देने के लिए ISM 2.0 लॉन्च करेगी। वहीं मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बजट आवंटन बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। टेक्सटाइल सेक्टर में भी बड़े पार्क विकसित करने की घोषणा की गई है।

इन 6 क्षेत्रों पर रहेगा सरकार का फोकस

सरकार ने साफ किया है कि आने वाले समय में रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग, पुराने उद्योगों के पुनरुद्धार, MSME को ग्लोबल लेवल पर मजबूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्थिक सुरक्षा और शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

तीन विजन, एक दिशा

बजट का विजन तीन शब्दों में बताया गया—रफ्तार, क्षमता और सबका साथ। यानी उत्पादकता बढ़ाकर विकास को तेज करना, लोगों की स्किल बढ़ाना और हर वर्ग तक अवसर पहुंचाना।

अर्थव्यवस्था पर सरकार का दावा

वित्त मंत्री ने कहा कि बीते 12 सालों में अर्थव्यवस्था स्थिर रही है और महंगाई नियंत्रण में है। भारत करीब 7 फीसदी की विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर ट्रेड और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच भी सरकार ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर अडिग है।

अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि बजट की इन घोषणाओं का जमीन पर असर कितनी तेजी से दिखता है और आम आदमी को इसका फायदा कब तक मिल पाता है।

संबंधित सामग्री

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

मनोरंजन

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

बारिश के मौसम में दही खाने से जुड़ी जरूरी जानकारी

लाइफ स्टाइल

बारिश के मौसम में दही खाने से जुड़ी जरूरी जानकारी

बारिश के दौरान दही के सेवन को लेकर सावधानियां और उसके लाभों पर चर्चा। स्वास्थ्य स्थिति और सही तरीके से इसके सेवन का महत्व बताया गया है।

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

मध्यप्रदेश में आयोजित न्याय सम्मेलन में नालसा ने न्याय की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया, विभिन्न विधिक सेवाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

CM डॉ.  यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

राज्य

CM डॉ. यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्याय प्रणाली में सुधार के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की, जिसमें ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड्स और वर्चुअल सुनवाई शामिल हैं।