ट्विशा केस में आज बड़ा फैसला संभव, CDR और CCTV फुटेज बन सकते हैं जांच के सबसे अहम सबूत!

भोपाल एक्ट्रेस मौत मामला

ट्विशा केस में आज बड़ा फैसला संभव, CDR और CCTV फुटेज बन सकते हैं जांच के सबसे अहम सबूत!

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के मौत मामले में आज जिला अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई, जहाँ सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखने की मांग की गई।

ट्विशा केस में आज बड़ा फैसला संभव cdr और cctv फुटेज बन सकते हैं जांच के सबसे अहम सबूत

भोपाल की चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मंगलवार को जिला अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग आवेदन दायर किए हैं। कोर्ट आज इन आवेदनों पर सुनवाई कर आवश्यक निर्देश जारी कर सकता है।

ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से अधिवक्ता अंकुर पांडे ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने की मांग करते हुए अदालत में याचिका लगाई है। दोनों पक्षों का मानना है कि ये साक्ष्य मामले की सच्चाई सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पुलिस अदालत में अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर सकी

सोमवार को इस मामले की सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन भोपाल पुलिस अदालत में अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर सकी। रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण अदालत ने सुनवाई आगे बढ़ाते हुए पुलिस को आवश्यक दस्तावेज और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था।

सीबीआई ने केस दर्ज किया

इधर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार रात मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दोबारा दर्ज की है। जांच एजेंसी ने दहेज मृत्यु की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में विवाह के बाद अतिरिक्त 20 लाख रुपए की मांग किए जाने की बात सामने आई थी, जिसके आधार पर सीबीआई ने केस दर्ज किया।

अन्य व्यक्तियों से भी होगी पूछताछ

सोमवार शाम सीबीआई और एसआईटी की टीम ने बाग मुगलिया स्थित समर्थ सिंह के घर पहुंचकर स्पॉट वेरिफिकेशन किया और करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि ट्विशा की मौत के बाद पुलिस को सूचना देने में देरी क्यों हुई।

परिजनों का आरोप है कि सूचना में देरी कर साक्ष्यों को प्रभावित करने की कोशिश की गई। सीबीआई इस पूरे पहलू की जांच कर रही है और संबंधित डॉक्टरों व अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ कर सकती है।
 

संबंधित सामग्री

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भोपाल में BRICS सम्मेलन का तीसरा दिन, संस्कृति मंत्रियों का आगमन

राज्य

भोपाल में BRICS सम्मेलन का तीसरा दिन, संस्कृति मंत्रियों का आगमन

भोपाल में आयोजित BRICS सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में वैश्विक कलाकार हिस्सा लेंगे। संस्कृति मंत्री और विभिन्न देशों की सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम होगा।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

राज्य

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

भोपाल के कोलार क्षेत्र की शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खराब हालत में है। स्कूल में बिजली, पानी, और फर्नीचर की कमी दिखाई दी।

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

राज्य

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

भोपाल में कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया, व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।