बांग्लादेश: स्कूल के कॉन्सर्ट में बेकाबू भीड़ का हमला, ईंट-पत्थर और कुर्सियां चलीं

bangladesh-school-concert-violence-faridpur-james-rock-show

बांग्लादेश: स्कूल के कॉन्सर्ट में बेकाबू भीड़ का हमला, ईंट-पत्थर और कुर्सियां चलीं

 बांग्लादेश स्कूल के कॉन्सर्ट में बेकाबू भीड़ का हमला ईंट-पत्थर और कुर्सियां चलीं

Bangladesh School Concert Violence: बांग्लादेश में एक स्कूल का जश्न देखते-देखते अफरा-तफरी में बदल गया. फरीदपुर जिले के ऐतिहासिक जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिंसक भीड़ ने पथराव कर दिया. जिससे स्कूली छात्रों समेत कम से कम 20 लोग घायल हो गए । Read More:- 1 जनवरी से बदल जाएगी रेल यात्रा की रफ्तार: सफर होगा तेज और आसान

Bangladesh School Concert Violence: कॉन्सर्ट से पहले बिगड़ी स्थिति

घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है. समापन समारोह में मशहूर रॉक सिंगर जेम्स (नागर बाउल) के लाइव कॉन्सर्ट की तैयारी चल रही थी और कुछ ही देर में वे मंच पर आने वाले थे । इसी बीच बाहर से आए कुछ लोग जबरन कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश करने लगे। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की., तो भीड़ उग्र हो गई।

छात्रों समेत 20 लोग घायल कार्यक्रम रद्द

अचानक हुए हमले से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई छात्र चोटिल हो गए. हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और सुरक्षा के मद्देनज़र कॉन्सर्ट रद्द करने का फैसला लिया गया । रात करीब 10 बजे आयोजन समिति के संयोजक डॉ. मुस्तफिजुर रहमान शमीम ने मंच से घोषणा की कि जिला उपायुक्त के निर्देश पर जेम्स का कॉन्सर्ट रद्द किया जा रहा है राहत की बात यह रही कि किसी कलाकार को चोट नहीं आई।

आयोजक बोले हमले से हैरान हैं

वर्षगांठ कार्यक्रम की प्रचार और मीडिया उप-समिति के संयोजक राजिबुल हसन खान ने कहा कि कॉन्सर्ट के लिए सभी तैयारियां पूरी थीं. लेकिन अचानक हुए इस हमले ने सभी को चौंका दिया। उनके मुताबिक, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने और किस उद्देश्य से किया।

1840 में स्थापित हुआ था स्कूल

फरीदपुर जिला स्कूल इस क्षेत्र के सबसे पुराने सरकारी शिक्षण संस्थानों में से एक है । इसकी स्थापना 1840 में ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। 185 साल पूरे होने पर आयोजित यह समारोह जिले के लिए खास माना जा रहा थाइस घटना से पहले भी बांग्लादेश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कलाकारों पर हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. हाल ही में ढाका के प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्थान छायनाट पर भी भीड़ ने हमला किया था।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।