बांग्लादेश के चटगांव में हिंदू परिवारों पर हमला: घरों के दरवाजे बंद कर लगाई आग

bangladesh-chattogram-hindu-homes-burnt-minority-attack

बांग्लादेश के चटगांव में हिंदू परिवारों पर हमला: घरों के दरवाजे बंद कर लगाई आग

 बांग्लादेश के चटगांव में हिंदू परिवारों पर हमला घरों के दरवाजे बंद कर लगाई आग

Bangladesh Hindu Homes Burnt in Chattogram District: बांग्लादेश के चटगांव जिले से एक बार फिर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाए जाने की गंभीर घटना सामने आई है । सोमवार तड़के पश्चिम सुल्तानपुर गांव में दो हिंदू परिवारों के घरों में आग लगा दी गई. आरोप है कि हमलावरों ने घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे. जबकि अंदर परिवार के लोग सो रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना सुबह करीब 3:45 बजे हुई ।  घटना के वक्त घरों में आठ लोग मौजूद थे, रात का खाना खाने के बाद सभी सो चुके थे, तभी अचानक आग लगने का पता चला। Read More:- Raipur Nagpur train cancellation: 26-29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रद्द, यात्री चेक कर ले लिस्ट

Bangladesh Hindu Homes Burnt in Chattogram District: जान बचाने के लिए दीवारें काटनी पड़ीं

जब घर के लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की. तो उन्हें पता चला कि दरवाजे बाहर से बंद हैं । हालात बिगड़ते देख परिवार के सदस्यों ने बांस और टीन की दीवारें काटकर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घर जलने के बाद एक महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने संभाला।

पासपोर्ट और नकदी समेत सारा सामान जला

अनिल शिल के बेटे मिथुन शिल ने बताया कि वह तीन महीने पहले ही शादी के लिए दुबई से घर आया था। उसके मुताबिक, आग में पासपोर्ट. घर का जरूरी सामान करीब 80–90 हजार टका नकद सब कुछ जलकर नष्ट हो गया.मिथुन ने कहा दोनों दरवाजे बाहर से बंद थे। अगर दीवारें न काटते, तो शायद हम बाहर नहीं निकल पाते।

प्रशासन ने मदद का भरोसा दिया

घटना की सूचना मिलने के बाद उपजिला कार्यकारी अधिकारी (UNO) एस.एम. रहातुल इस्लाम और सहायक आयुक्त (भूमि) ओंगचिंग मारमा मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को 25 किलो चावल 5,000 टका नकद कंबल दिए गए हैं और आगे मदद का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

संबंधित सामग्री

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

खेल

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए। उन्होंने भारतीय युवा वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।