श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक, 9 संतों की धार्मिक समिति बनी, अध्...

अयोध्या ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक, 9 संतों की धार्मिक समिति बनी, अध्यक्ष होंगे गोविंद देव गिरि

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई धार्मिक समिति का गठन किया और एक प्रवक्ता की नियुक्ति की घोषणा की। अगली बैठक में नए CEO का चयन होगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक 9 संतों की धार्मिक समिति बनी अध्यक्ष होंगे गोविंद देव गिरि

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक |

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में 2 बड़े फैसले लिए। 

पहला- 9 संतों की धार्मिक समिति बनाई गई है। जिसमें 5 संत अयोध्या से और 4 संत मंदिर ट्रस्ट से शामिल किए गए। 

ट्रस्ट कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया। 

दूसरा- ट्रस्ट का 1 प्रवक्ता होगा। सचिव भी बनाया जाएगा।

2 सितंबर को होगी बैठक

बैठक दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक श्री स्वामी मणि रामदास छावनी में हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में स्थाई महासचिव और CEO के चयन पर कोई सहमति नहीं बन पाई। चंद्रमोहन ही अभी कार्यवाहक महासचिव होंगे। अगली बैठक 2 सितंबर को रखी गई है। उसी में नए महासचिव और CEO के नामों का ऐलान होगा। महासचिव पद के लिए अभी विश्व हिंदू परिषद के महासचिव बजरंग लाल बांगड़ा का नाम सबसे आगे चल रहा है। वे बैठक में भी शामिल हुए।

SBI की लापरवाही पर नाराजगी

चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की यह दूसरी बैठक थी। 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे। रिटायर IFS अफसर कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया था। चढ़ावा चोरी के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने 26 जून को इस्तीफा दिया था। ट्रस्ट ने SBI की लापरवाही पर नाराजगी जताई। चढ़ावे की गिनती के लिए SBI के साथ करार हुआ था। बैंक की तरफ से चढ़ावा गिनती के लिए रखे गए लोग आरोपी निकले। वित्त समिति को पूरे मामले की समीक्षा कर आवश्यक फैसले लेने के निर्देश दिए गए हैं। 

चयन समिति ने मांगा वक्त

राम मंदिर की व्यवस्थाएं संभालने के लिए नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस पद के लिए देशभर से करीब 5200 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया। चयन समिति ने एक महीने का अतिरिक्त समय मांगा। ट्रस्ट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। साथ ही प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए एक सचिव की नियुक्ति भी मंजूर कर ली गई।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर ट्रस्ट में आज हो सकता है बड़ा फैसला, नए महासचिव और ट्रस्टियों के नामों पर मंथन तेज

राज्य

राम मंदिर ट्रस्ट में आज हो सकता है बड़ा फैसला, नए महासचिव और ट्रस्टियों के नामों पर मंथन तेज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में नए महासचिव और ट्रस्टी पदों की नियुक्ति पर महत्वपूर्ण फैसले की संभावना है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा SIT बनाने के दिए आदेश, बोला- राजनीति मत कीजिए

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा SIT बनाने के दिए आदेश, बोला- राजनीति मत कीजिए

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नए सिरे से SIT बनाने का निर्देश दिया, निष्पक्ष जांच की मांग की।

गंगा के बाद सरयू में शराब और नॉनवेज पार्टी, वीडियो हुआ वायरल, अयोध्या में बवाल

राज्य

गंगा के बाद सरयू में शराब और नॉनवेज पार्टी, वीडियो हुआ वायरल, अयोध्या में बवाल

अयोध्या के गुप्तार घाट पर युवकों द्वारा नाव पर बीयर पीते और पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने पर विवाद उत्पन्न हुआ। पुलिस ने कार्रवाई की।

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी: जेल से टिन्नु के भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस

राज्य

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी: जेल से टिन्नु के भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस

अयोध्या राम मंदिर से चोरी गए चढ़ावे के मामले में टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।