अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग: 300 से ज्यादा लोग मरे, भारत पर आरोप

afghanistan-pakistan-war-300-dead-trump-intervention

अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग: 300 से ज्यादा लोग मरे, भारत पर आरोप

अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग 300 से ज्यादा लोग मरे भारत पर आरोप

Afghanistan-Pakistan Conflict: ईरान और इजरायल में चल रहे हमलों के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी जंग जारी है। दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य और राजनीतिक तनाव को देखते हुए, अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सख्त सुरक्षा चेतावनी जारी की है। पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने नागरिकों से कहा है कि वे सुरक्षा जोखिमों को नजरअंदाज न करें और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग

ट्रंप का दखल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हमलों में दोनों पक्षों के 300 से ज्यादा लोगों मारे गए हैं, जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए। दोनों देश एक दूसरे को अभी भी सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच दखल दे सकता हूं, मेरे पाकिस्तान से बहुत अच्छे रिश्ते हैं। पाकिस्तान इस वक्त काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

[caption id="attachment_137646" align="alignnone" width="1168"]ट्रंप बोले - मैं दखल दे सकता हूं ट्रंप बोले - मैं दखल दे सकता हूं[/caption]

भारत पर आरोप

पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि देश में होने वाले आतंकी हमलों के पीछे भारत की भूमिका भी है। उनका कहना है कि इन गतिविधियों के लिए अफगान तालिबान के इलाके का इस्तेमाल किया जा रहा है। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि, अब तक 274 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 400 से ज्यादा घायल हुए हैं। उनका कहना है कि 115 टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां नष्ट की गईं, 74 चौकियां तबाह  हो गई है, और 18 चौकियां पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल में है। पाकिस्तान ने यह भी स्वीकार किया कि उसके 12 सैनिक मारे गए और 27 लोग घायल हुए हैं।

[caption id="attachment_137647" align="alignnone" width="1179"]हमलों में कई लोग घायल हमलों में कई लोग घायल[/caption]

तालिबान का दावा

Afghanistan-Pakistan Conflict: इधर, तालिबान का कहना है कि उसके सिर्फ 8 से 13 लड़ाके मारे गए और कुछ घायल हैं। उसने दावा किया कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 2 सैन्य मुख्यालयों समेत कई चौकियां उनके कब्जे में है। तालिबान ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने आगे हमला किया तो उसे और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा।

[caption id="attachment_137648" align="alignnone" width="1161"]पाकिस्तान की मस्जिद धव्स्त पाकिस्तान की मस्जिद धव्स्त[/caption]

न्यूक्लियर एनर्जी सेंटर पर हमला

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि पाकिस्तान के अंदर ड्रोन से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में ड्रोन गिरा दिए गए और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने पूरे देश में निजी ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया। पूर्व पाकिस्तानी सेना अधिकारी ने दावा किया कि अफगानिस्तान के ड्रोन ने इस्लामाबाद के पास एक न्यूक्लियर एनर्जी सेंटर समेत कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तर नहीं हुई है।

Afghanistan-Pakistan Conflict: निंदा प्रस्ताव पारित

वहीं पाकिस्तान की सीनेट ने अफगानिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आगे किसी भी हमले पर कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना मुख्यालय का दौरा कर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा । पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने तालिबान सरकार को गैर-कानूनी बताते हुए आरोप लगाया कि वहां महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकार छीने जा रहे हैं।

https://youtube.com/shorts/NSwFhPH9z9w?si=WYEWk9_LMTem7lyU

कब हुई शुरूआत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हमलों की शुरुआत 26 फरवरी की देर रात हुई, जब अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई की। इसके बाद में पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ शुरू किया। पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, कंधार, पक्तिया, नंगरहार और अन्य राज्यों में एयरस्ट्राइक की।

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।