MP Government: मध्य प्रदेश में जल्द हो सकती हैं निगम-मंडल में नियुक्तियां, ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान

mp-government

MP Government: मध्य प्रदेश में जल्द हो सकती हैं निगम-मंडल में नियुक्तियां, ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान

mp government मध्य प्रदेश में जल्द हो सकती हैं निगम-मंडल में नियुक्तियां ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान

MP Government: छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुई निगम-मंडल आयोग में नियुक्तियों के बाद अब मध्य प्रदेश में भी इसको लेकर हलचल तेज हो गई है। काफी समय से लंबित निगम-मंडल व आयोगों में नियुक्तियों को लेकर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा फिर से शुरू हो गई है। इस बीच, मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक अहम बयान सामने आया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि एमपी में भी जल्द ही इन नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। [caption id="attachment_111478" align="alignnone" width="222"]MP Government MP Government[/caption]

जनता को जल्द अच्छी खबर मिल सकती

ऊर्जा मंत्री तोमर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश में भी निगम-मंडल आयोगों में जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पर पार्टी का संगठन विचार कर रहा है और जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन इस दिशा में सक्रिय हैं और प्रदेश की जनता को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है।

MP Government: निगम-मंडल के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां होंगी

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडल आयोगों में नई नियुक्तियां की हैं। इस फैसले के तहत वहां 13 लोगों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा और 22 को राज्य मंत्री जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। सरकार की ओर से इसका आधिकारिक आदेश भी जारी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ की इस कार्रवाई के बाद एमपी में भी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यहां भी निगम-मंडल के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां होंगी।

इन नियुक्तियों को अमलीजामा पहनाया जा सकता

मध्य प्रदेश में लंबे समय से इन पदों पर नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं, जिससे कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं में असंतोष भी देखा गया है। अब जब सरकार की ओर से संकेत मिल रहे हैं, तो यह माना जा रहा है कि साल 2025 की शुरुआत में या इससे पहले इन नियुक्तियों को अमलीजामा पहनाया जा सकता है।

MP Government: कार्यकर्ताओं की उम्मीदें एक बार फिर जाग उठी

ऊर्जा मंत्री का यह बयान आने वाले समय में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर स्पष्टता का संकेत है और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीदें एक बार फिर जाग उठी हैं।

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती

राज्य

मध्य प्रदेश में 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की हैं, जिसमें नक्सल प्रभावित बालाघाट में 18 डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

 महिला T20 वर्ल्ड कप 2026  में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच रात 11 बजे होगा मुकाबला

खेल

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच रात 11 बजे होगा मुकाबला

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें आज रात T20 वर्ल्ड कप मैच में भिड़ेंगी। साउथ अफ्रीका ने 4 में से 3 मैच जीते, बांग्लादेश को 2 में जीत मिली।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने। मैच रविवार को लॉर्ड्स में शाम 7 बजे से। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीव्र प्रतिस्पर्धा।

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, क्या वैभव करेंगे डेब्यू?

खेल

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, क्या वैभव करेंगे डेब्यू?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज बेलफास्ट में होगा। पहले मैच में भारत को हार मिली थी। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना है।

3.5 करोड़ के कर्ज ने कारोबारी को बनाया बैंक लुटेरा, 34 घंटे तक लॉकर काटता रहा

राज्य

3.5 करोड़ के कर्ज ने कारोबारी को बनाया बैंक लुटेरा, 34 घंटे तक लॉकर काटता रहा

छिंदवाड़ा में एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने बैंक लूटने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी ने बैंक में धमाका भी किया।