MI vs DC WPL 2025 2nd Match Result: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का दूसरा मुकाबला 15 फरवरी यानी की आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 164रन बनाए। रोमांच से भरा रहा मैच आखिरी बाल तक संस्पेंस बरकरार रहा आखिरकार दिल्ली ने 165 का टारगेट हासिल कर मुंबई को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की।
मुंबई का शुरुआती खराब प्रदर्शन
[caption id="attachment_62201" align="alignnone" width="300"]

MI vs DC WPL 2025[/caption]
मुंबई के लिए यस्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ओपनिंग करने उतरीं थी, मैथ्यूज ओवर की तीसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गई। मुंबई ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए। टीम 6 ओवर में 41 रन ही बना सकी।
यस्तिका 9 गेंद पर 11 रन , हरमनप्रीत ने हरमन ने 4 चौके और 3 छक्के के साथ 22 गेंद पर 42 रन बनाए। अमीलिया केर 9 गेंद में 9 रन, साजना 1 रन, अमनजोत ने 7 गेंद पर 7 रन , संस्कृति 2 रन, जिंतिमनी कलिता 1 रन बनाए
दिल्ली से शिखा पांडे और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए। 1-1 विकेट एलिस कैप्सी और मिन्नु मणि को मिला
Read More:-
MI vs DC WPL 2025: WPL का दूसरा मैच..मुंबई ने दिल्ली को 165 रन का टारगेट दिया, नैटली सिवर ब्रंट ने 80 रन की शानदार पारी खेली…
दिल्ली का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली से मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ओपनिंग करने उतरीं। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती 5 ओवर में एक भी विकेट नहीं गंवाया। टीम ने 45 रन बनाए। शेफाली ने 18 गेंद पर 43 रन, लैनिंग ने गेंद पर 15 रन , सदरलैंड ने 10 गेंद पर 13 रन, जेमिमा रोड्रिग्ज 5 गेंद पर 2 रन , एलिस कैप्सी 18 गेंद पर 16 रन वहीं नैटली सिवर ब्रंट 80 रन बनाकर नॉटआउट रहीं, उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। आखिरी ओवर में साइका ईशाक खाता खोले बगैर आउट हो गईं। साराह ब्रायस ने 10 गेंद पर 21 रन, शिखा पांडे 2 रन, वहीं निकी प्रसाद 33 गेंद पर 35 रन बनाए। । आखिरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी ने 2 रन लिए और टीम को जीत दिला दी।
अमीलिया केर और हेली मैथ्यूज ने 2-2 विकेट लिए। नैट सिवर ब्रंट और शबनिम इस्माइल को 1-1 विकेट मिला।
निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा और साराह ब्रायस की अहम भूमिका
[caption id="attachment_62360" align="alignnone" width="300"]

nikky[/caption]
[caption id="attachment_62361" align="alignnone" width="300"]

sarah[/caption]
[caption id="attachment_62362" align="alignnone" width="300"]

Shefali verma[/caption]
दिल्ली ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में शेफाली वर्मा का विकेट गंवा दिया। शेफाली ने 18 गेंद पर 43 रन बनाए। टीम ने पावरप्ले खत्म होने के बाद 60 रन बनाए। दिल्ली ने 18वें ओवर में 10 गेंद पर 21 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं निक्की 33 गेंद पर 35 रन बनाए, निक्की की पारी में 4 चौके शामिल रहे। भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वालीं कप्तान निकी प्रसाद का शानदार डेब्यू रहा। और निकी प्रसाद , शेफाली वर्मा और साराह ब्रायस टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मुंबई की नैटली सिवर ब्रंट ने 80 रन की शानदार पारी खेली
[caption id="attachment_62352" align="alignnone" width="300"]

Natalie Siver Brunt[/caption]
नैटली सिवर ब्रंट ने 37 गेंद पर फिफ्टी लगा दी, मुंबई ने 20वें ओवर में आखिरी विकेट गंवा दिया। टीम 164 रन बनाकर सिमट गई। नैटली सिवर ब्रंट 80 रन बनाकर नॉटआउट रहीं, उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। आखिरी ओवर में साइका ईशाक खाता खोले बगैर आउट हो गई
मुंबई इंडियंस विमंस
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, हेली मैथ्यूज, सइका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तन बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल, जी कमलिनी, नताली साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया।
दिल्ली कैपिटल्स विमंस
MI vs DC WPL 2025 2nd Match Result: एलिस कैप्सी, मेग लैनिंग, सारा ब्राइस, एनाबेल सदरलैंड, मिन्नू मणि, शेफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, एन चरानी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस, जोनासेन, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया, मार्चिज़ैन कप्प, राधा यादव, टिटास साधु।