Mandsaur husband murder: मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दूधाखेड़ी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या इतनी क्रूर थी कि कातिलों ने पहले पति को मारा, फिर शव के टुकड़े किए, उसे जलाया और बचे हुए हिस्सों को खेत में गाड़ दिया।

अफेयर को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धनराज नाथ (39) के रूप में हुई है, जो दुधाखेड़ी का रहने वाला था। आरोपी पत्नी का नाम धापू बाई है। वहीं मुख्य आरोपी का नाम पंकज चौधरी है। धापू और पंकज ने मिलकर मर्डर किया है। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था, जिसकी जानकारी धनराज को लग गई। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। इसके बाद दोनों ने मिलकर धनराज की हत्या की साजिश रची और 10 अप्रैल की रात घटना को अंजाम दिया।

Mandsaur husband murder: पूरा मामला
कहानी यहीं खत्न नहीं हुई। अगले दिन पंकज ने खेत में काम के बहाने JCB बुलवाई और गड्ढा खुदवाया। पहले शव जलाने की कोशिश की, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जला। इसके बाद टुकड़े कर गड्ढे में डालकर उन्हें मिट्टी से ढक दिया। मृतक की बेटी ने बताया- शनिवार को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धापू बाई और आरोपी पंकज पर शक जताया था। पापा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे घर से निकले थे। मास्टरमाइंड पंकज की गाड़ी से किसी कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिली।
पुलिस ने पंकज चौधरी और धापू बाई को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर गड्ढे से शव के टुकड़े बरामद किए। मौके से 2 तलवार और 1 सब्बल भी जब्त किया गया। प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है।
