महाकाल की संध्या-शयन आरती अब ऑनलाइन, 250-250 रुपए देने होंगे, फ्री दर्शन चलते-चलते

mahakal-sandhya-shayan-aarti-online-booking-fee

महाकाल की संध्या-शयन आरती अब ऑनलाइन, 250-250 रुपए देने होंगे, फ्री दर्शन चलते-चलते

महाकाल की संध्या-शयन आरती अब ऑनलाइन 250-250 रुपए देने होंगे फ्री दर्शन चलते-चलते

mahakal sandhya shayan aarti: श्री महाकाल के दरबार में दर्शन व्यवस्था एक बार फिर बदल गई है। अब श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की तर्ज पर संध्या आरती और शयन आरती के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। इन दोनों आरतियों में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 250-250 रुपए चुकाने होंगे, जबकि शुल्क नहीं देने वाले भक्त केवल चलित दर्शन ही कर सकेंगे।मंदिर प्रबंध समिति ने यह नई व्यवस्था गुरुवार से लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरती के समय उमड़ने वाली भारी भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

mahakal sandhya shayan aarti: अब सिर्फ वेबसाइट से होगी बुकिंग

संध्या आरती और रात की शयन आरती के लिए श्रद्धालु अब केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। मंदिर समिति के अनुसार, ऑफलाइन या मौके पर कोई टिकट जारी नहीं होगा। जो श्रद्धालु ऑनलाइन शुल्क नहीं चुकाएंगे, वे सामान्य कतार से चलते-चलते दर्शन करेंगे, लेकिन आरती में बैठकर शामिल नहीं हो पाएंगे।

Also Read-Pratyangira Devi Temple MP: मध्यप्रदेश के इस शहर में बना है मां प्रत्यंगिरा देवी का मंदिर!

mahakal sandhya shayan aarti: शीघ्र दर्शन का शुल्क पहले जैसा ही

महाकालेश्वर मंदिर समिति पहले से ही भस्मारती के लिए ऑनलाइन प्रवेश पर 200 रुपए और शीघ्र दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपए ले रही है। इसके अलावा अलग-अलग पूजन विधियों के लिए भी तय शुल्क है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, रोजाना करीब 1200 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन भस्मारती प्रवेश की अनुमति दी जाती है।मंदिर में सामान्य कतार के साथ-साथ वीआईपी लाइन की सुविधा भी है। वीआईपी दर्शन के लिए श्रद्धालु काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से 250 रुपए की रसीद लेकर दर्शन कर सकते हैं।

Also Read-पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की मिली धमकी,लिखा 12:15 बजे करेंगे ब्लास्ट

गर्भगृह प्रवेश अब भी बंद

श्रद्धालुओं के बीच एक बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है। पहले 1500 रुपए शुल्क देकर गर्भगृह में प्रवेश की सुविधा थी, लेकिन 4 जुलाई 2023 को सावन की भीड़ को देखते हुए इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। तब कहा गया था कि सावन के बाद गर्भगृह खोल दिया जाएगा, लेकिन ढाई साल बीतने के बाद भी आम भक्तों के लिए यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, मगर फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।

 

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।