Mahakal Mandir Khajana: महाकाल मालामाल, 5.5 करोड़ भक्तों ने किया दिल खोलकर दान

mahakal-mandir-ujjain-income-donation-record

Mahakal Mandir Khajana: महाकाल मालामाल, 5.5 करोड़ भक्तों ने किया दिल खोलकर दान

mahakal mandir khajana महाकाल मालामाल 55 करोड़ भक्तों ने किया दिल खोलकर दान

Mahakal Mandir Khajana: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ और दान की बारिश ने मंदिर का खजाना इस साल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के मुताबिक, इस साल 1 जनवरी से अब तक करीब 5.5 करोड़ श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।

Mahakal Mandir Khajana: प्रतिदिन सवा लाख भक्त

मंदिर में आम दिनों में रोजाना 1.20 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि वीकेंड पर यह संख्या डेढ़ से पौने दो लाख तक जाती है। यह बढ़ती संख्या न केवल आस्था बल्कि मंदिर की आय में भी इजाफा कर रही है।

Mahakal Mandir Khajana: 11 माह 15 दिन में 107 करोड़ का दान 

श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल को सोना, चांदी और नगदी के रूप में भारी दान दिया है। मंदिर समिति के रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल 11 माह 15 दिन में 107 करोड़ 93 लाख रुपये की आय हुई है। इसमें सोने और चांदी की राशि लगभग 13 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस आय में भस्म आरती बुकिंग, अभिषेक पूजन, अन्न क्षेत्र, धर्मशाला बुकिंग और अन्य सेवाओं से होने वाली आय शामिल नहीं है।

दान में पिछले रिकॉर्ड तोड़े

मंदिर आने वाले भक्तों की संख्या और दान में लगातार इजाफा महाकाल महालोक बनने के बाद और बढ़ा है। पहले भी मंदिर में शीघ्र दर्शन और लड्डू प्रसादी जैसी सुविधाओं से भारी दान मिलता था, लेकिन इस साल का आंकड़ा पिछले वर्ष 92 करोड़ रुपये की आय को भी पीछे छोड़ गया है।

आने वाले दिनों की संभावना

मंदिर प्रशासन के अनुसार, 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक लगभग 6 लाख श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने आएंगे। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि मंदिर में आने वाले भक्त न केवल दर्शन बल्कि दान के मामले में भी पूरी श्रद्धा और उत्साह दिखा रहे हैं। महाकाल मंदिर का यह खजाना न केवल आस्था की बड़ी ताकत दिखाता है, बल्कि उज्जैन को देशभर में धार्मिक पर्यटन के लिहाज से और महत्वपूर्ण बनाता है।  

संबंधित सामग्री

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।

19 July 2026 Rashifal

सनातन

19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: जानें 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।