उमा भारती का बड़ा फैसला: 2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

uma-bharati-2029-jhansi-election-declaration

उमा भारती का बड़ा फैसला: 2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

By:

Ranu

उमा भारती का बड़ा फैसला 2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

उमा भारती का बड़ा फैसला: “राजनीति में हाशिए पर नहीं हूं,” किया स्पष्ट

उमा भारती का बड़ा फैसला: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उमा भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि वे 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ेंगी। उनकी मंशा लोकसभा चुनाव लड़ने की है और पार्टी की इच्छा होने पर वह चुनाव में हिस्सा लेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे राजनीति में हाशिये पर नहीं हैं और उनकी प्राथमिकता गाय और गंगा से जुड़े कार्य हैं, जिनके लिए वे दिल से काम कर रही हैं।

गोपाष्टमी पर गौ संरक्षण अभियान का शुभारंभ

उमा भारती ने बताया कि वे 29 अक्टूबर को गोपाष्टमी के मौके पर एक विशेष गौ संरक्षण अभियान की शुरुआत करेंगी। यह अभियान डेढ़ साल तक चलेगा, जिसमें नए गोचर बनाए जाएंगे और ग्राम पंचायतों से किसानों को जोड़ने का काम किया जाएगा। इस योजना के तहत लाड़ली बहनों को दो गायें भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त 4 नवंबर को गंगा सफाई अभियान भी शुरू होगा, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के मुख्य लोग प्रयागराज में शामिल होंगे।

गौ और गंगा को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया

उन्होंने कहा कि गाय और गंगा ही आत्मनिर्भर भारत की असली धुरी हैं। वर्तमान में अरब देशों में पेट्रोलियम से भारी मात्रा में कोष जमा हो रहा है, जबकि भारत में ये प्राकृतिक धरोहरें आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता का आधार हैं।

उमा भारती का बड़ा फैसला: वन इलेक्शन, वन नेशन की पैरवी

उमा भारती ने वन इलेक्शन, वन नेशन मॉडल की भी पैरवी की। उनका कहना था कि इससे लोकसभा से लेकर स्थानीय चुनाव 45 दिनों के भीतर हो सकते हैं, जिससे सरकार के बड़े अभियानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नेता को सहज और सरल होना चाहिए, और पद-पोजीशन के लिए चालाकी से बचना चाहिए।

संबंधित सामग्री

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मध्य प्रदेश

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री  मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचे, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के बाद, युवाओं के रोजगार पर फोकस।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लू से निपटने के लिए जिलों में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर जोर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चिंता जताई।