udit gayaki murder case: डीएसपी के साले मर्डर केस में दोनों आरोपी कांस्टेबल अरेस्ट

udit-gayaki-murder-case-constables-arrested-bhopal-police-brutality

udit gayaki murder case: डीएसपी के साले मर्डर केस में दोनों आरोपी कांस्टेबल अरेस्ट

udit gayaki murder case डीएसपी के साले मर्डर केस में दोनों आरोपी कांस्टेबल अरेस्ट

udit gayaki murder case: भोपाल पुलिस ने बालाघाट डीएसपी चेतन अडलक के साले उदित गायकी मर्डर केस में दो आरोपी कांस्टेबल – संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने उदित को सड़क पर डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

udit gayaki murder case: पीटने वाले दोनों कांस्टेबल गिरफ्तार

बालाघाट डीएसपी चेतन अडलक के साले उदित गायकी मर्डर केस में भोपाल पुलिस ने उन दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने उदित गायकी की डंडे पीट-पीटकर बर्बरता से हत्या की थी. डीएसपी जोन-2 ने बताया दोनों आरक्षकों की आज विशेष अनुरोध पर कोर्ट में पेशी होगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला हत्या का राज

गिरफ्तार दोनों कांस्टेबल पर आरोप है कि उन्होंने डीएसपी के साले उदित गायकी को डंडे से पीट-पीटकर कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि बर्बर तरीके से की गई मारपीट में उदित के पैनक्रियाज में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई. बालाघाट डीएसपी चेतन अडलक के साले उदित गायकी मर्डर केस में भोपाल पुलिस ने उन दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने उदित गायकी की डंडे पीट-पीटकर बर्बरता से हत्या की थी. डीएसपी जोन-2 ने बताया दोनों आरक्षकों की आज विशेष अनुरोध पर कोर्ट में पेशी होगी. Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

CCTV ने कैद हुई थी पुलिस की बर्बरता

राजधानी भोपाल में पिपलानी थाना क्षेत्र के सी-सेक्टर इंद्रपुरी का है, जहां गुरुवार-शुक्रवार की रात उदित गायकी के साथ बीच सड़क पर दोनों कांस्टेबल द्वारा जमकर मारपीट की गई थी, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. सीसीटीवी वीडियो से पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया वरना रात के अंधेरे में सब कुछ गुम हो जाता.

udit gayaki murder case: केस रफा-दफा करने के मांगे 10 हजार रुपए

बालाघाट डीएसपी चेतन अडलक के साले उदित गायकी के दोस्तों ने बताया कि पार्टी करने के दौरान पकड़ने पर पुलिसकर्मियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे और रुपए नहीं देने पर उन्‍होंने उदित की शर्ट उतरवाया और डंडे से उसे बुरी तरह मारा, जिससे घायल उदित गायकी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई.

udit gayaki murder case: उदित के पर‍िजनों ने थाने का किया घेराव

गौरतलब है उदित गायकी की मौत के बाद परिजनों और दोस्तों ने शुक्रवार सुबह पिपलानी धाने का घेराव किया औऱ आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खूब हंगामा मचाया, जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने उदित को पीटने वाले दोनों कॉन्स्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को निलंबित कर दिया था. Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।