Terrorist arrest: दिल्ली में बड़े धमाके की साजिश, भोपाल से ISIS आतंकी गिरफ्तार

terrorist-arrest

Terrorist arrest: दिल्ली में बड़े धमाके की साजिश, भोपाल से ISIS आतंकी गिरफ्तार

terrorist arrest दिल्ली में बड़े धमाके की साजिश भोपाल से isis आतंकी गिरफ्तार

Terrorist arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भोपाल से ISIS से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम सैयद अदनान बताया गया है, जो भोपाल के करोंद इलाके में रह रहा था। वहीं, दिल्ली के सादिक नगर से भी एक अन्य आतंकी पकड़ा गया है। दोनों मिलकर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आईईडी ब्लास्ट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों के पास से संदिग्ध सामान भी जब्त किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। [caption id="attachment_112501" align="alignnone" width="298"]Terrorist arrest Terrorist arrest[/caption]

गिरफ्तार आतंकी का नाम सैयद अदनान

स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को फिदायीन हमले की ट्रेनिंग दी जा रही थी और उनका निशाना दिल्ली के प्रमुख इलाके थे। जांच में यह भी पता चला है कि यह गिरोह देशभर में ऐसे स्थानों की तलाश में था, जहां वे जमीन खरीदकर अपनी गतिविधियों का नया ठिकाना बना सकें। हथियार तैयार करने और ब्लास्ट की तैयारी के लिए उनके द्वारा फंड भी जुटाया जा रहा था।

किसी को उन पर संदेह नहीं

भोपाल में गिरफ्तार सैयद अदनान के बारे में पड़ोसी ज्योति अमकरे ने बताया कि वह एक पढ़ाई में अच्छा, शांत और सामान्य लड़का था। उन्होंने कहा, “वह कभी संदेहजनक नहीं लगा। इस बार मेरिट में आया था, 88 प्रतिशत अंक मिले थे और सीए की तैयारी कर रहा था।” अदनान के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार पिछले छह साल से किराए के घर में रह रहा है, और किसी को उन पर संदेह नहीं था।

Terrorist arrest: युवाओं की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पिछले महीने ही उजागर किए गए एक बड़े आतंकी मॉड्यूल की कड़ी में हुई है। सितंबर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश के विभिन्न राज्यों से पांच आतंकियों को पकड़ा था। इनमें झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से आरोपी शामिल थे। पकड़े गए युवाओं की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच थी।

गजवा लीडर” और “सीईओ” कहता

उनकी पहचान झारखंड के अशर दानिश, मुंबई के आफताब कुरैशी, महाराष्ट्र के सूफियान खान, तेलंगाना के हुजैफ यमन और मध्य प्रदेश के कामरान कुरैशी के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि इन आतंकियों के गिरोह का मास्टरमाइंड अशर दानिश था, जो खुद को “गजवा लीडर” और “सीईओ” कहता था।

एनजीओ का रूप देकर आतंक फैलाने की साजिश

यह नेटवर्क सोशल मीडिया के एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का उपयोग कर युवाओं को आतंक की राह पर ले जाने का काम कर रहा था। आरोपी धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग कर 'प्रोजेक्ट मुस्तफा' नाम से युवाओं को जोड़ते जा रहे थे और खुद को एनजीओ का रूप देकर आतंक फैलाने की साजिश चला रहे थे। देश के कई इलाकों में मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं ताकि पूरे मॉड्यूल को खत्म किया जा सके।

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।