Shivpuri: मौत से सामना,स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने बैठी बुजुर्ग महिला, जीआरपी जवा...

shivpuri-railway-woman-suicide-attempt-saved-by-grp

Shivpuri: मौत से सामना,स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने बैठी बुजुर्ग महिला, जीआरपी जवान और ट्रॉलीमैन ने बचाई जान

shivpuri मौत से सामनास्टेशन पर मालगाड़ी के सामने बैठी बुजुर्ग महिला जीआरपी जवान और ट्रॉलीमैन ने बचाई जान

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला ने मालगाड़ी के सामने आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन समय पर पहुंचे जीआरपी जवान और रेलवे ट्रॉलीमैन ने जान जोखिम में डालकर उसे ट्रैक से बाहर खींच लिया। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई।

कुछ ही सेकेंड में हो सकती थी मौत

घटना शुक्रवार दोपहर 2:10 बजे की है। अशोकनगर जिले के मुंगावली की रहने वाली सरजू बाई (65) पति स्व. भगवान सिंह राजपूत प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर थीं। अचानक वह पटरियों पर उतर गईं और सामने से आती मालगाड़ी को देखकर वहीं बैठ गईं। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, महिला उठकर खड़ी हो गईं।इस दौरान भीड़ में मौजूद लोग चिल्लाने लगे। उसी समय जीआरपी थाने के प्रधान आरक्षक जसवंत यादव और रेलवे ट्रॉलीमैन दिनेश गौतम ने बिना देर किए दौड़ लगाई और महिला को खींचकर ट्रैक से बाहर निकाल लिया। उस समय ट्रेन कुछ ही कदम दूर थी। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो बदलाव घर के वास्तु में करें छोटा सा

अकेलेपन की वजह से उठाया कदम

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अकेलेपन से गुजर रही थीं। उनके पति और तीन में से दो बेटों की मौत हो चुकी है। एक बेटा इंदौर में रहता है और बेटी की शादी हो चुकी है। घर में अकेली रह जाने के कारण मानसिक तनाव में थीं और इसी वजह से आत्महत्या का प्रयास किया।

जीआरपी ने समझाया, परिजनों को सौंपा

घटना के बाद जीआरपी थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने महिला को ढांढस बंधाया और समझाइश दी। बाद में महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जीआरपी टीम ने उन्हें अशोकनगर जिले के मुंगावली पहुंचाया और वार्ड-5 के पार्षद बाबूलाल को सौंप दिया।

लोगों ने की जीआरपी की तारीफ

वहीं स्थानीय लोगों ने प्रधान आरक्षक जसवंत यादव और ट्रॉलीमैन दिनेश गौतम की तत्परता और बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि घटना ने न सिर्फ रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाया, बल्कि यह भी बताया कि थोड़ी सी तत्परता किसी की जिंदगी बदल सकती है। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।