Satna News: स्मार्ट सिटी सतना में लापरवाही का ‘स्मार्ट’ नमूना: बीच सड़क खड़ा ट्र...

satna-news-7

Satna News: स्मार्ट सिटी सतना में लापरवाही का ‘स्मार्ट’ नमूना: बीच सड़क खड़ा ट्रांसफार्मर बना जान का खतरा

satna news स्मार्ट सिटी सतना में लापरवाही का ‘स्मार्ट’ नमूना बीच सड़क खड़ा ट्रांसफार्मर बना जान का खतरा

Satna News: सतना शहर एक बार फिर ‘स्मार्ट सिटी’ परियोजना की अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर चर्चा में है। गौशाला चौक से चांदनी टॉकीज तक बनने वाली सीसी सड़क पर बिजली का ट्रांसफार्मर सड़क के बीचोबीच खड़ा छोड़ दिया गया है। यह मार्ग शहर के कई प्रमुख वार्डों और मोहल्लों को जोड़ता है, जहां दिनभर वाहनों और राहगीरों की भारी आवाजाही होती है। ऐसे में बीच सड़क खड़ा ट्रांसफार्मर गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

[caption id="attachment_89055" align="alignnone" width="300"]Satna News Satna News[/caption]

Satna News: खासकर रात के समय यह दुर्घटना को न्योता दे रहा

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले ट्रांसफार्मर को हटाया जाना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब वह सड़क के बीचोंबीच खड़ा है। पहले यह ट्रांसफार्मर सड़क किनारे था, लेकिन सड़क चौड़ी होने और नई सीसी रोड बनने के बाद अब वह यातायात के बीच बड़ी रुकावट बन चुका है। खासकर रात के समय यह दुर्घटना को न्योता दे रहा है।

Satna News: योजनाएं बिना सही प्लानिंग के बनाई

स्थानीय लोगों ने इस स्थिति को जनसुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है और कहा है कि ट्रांसफार्मर हटाने की मांग निर्माण कार्य शुरू होने से पहले की जानी चाहिए थी। अब सड़क पूरी तरह बन जाने के बाद इसे हटाने की बात करना हास्यास्पद लगता है। इससे यह भी साफ होता है कि सतना स्मार्ट सिटी में योजनाएं बिना सही प्लानिंग के बनाई और लागू की जा रही हैं।

सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही

ज्ञात हो कि सतना स्मार्ट सिटी के तहत पहले भी कई निर्माण कार्य घटिया गुणवत्ता और योजना की कमी को लेकर विवादों में रहे हैं। करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स में यह एक और उदाहरण है कि किस तरह जनसुरक्षा को नजरअंदाज कर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं।

ट्रांसफार्मर जल्द शिफ्ट कर दिया जाएगा

इस मामले में नगर निगम कमिश्नर शेर सिंह मीणा ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसफार्मर को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों द्वारा मजार होने की बात कही गई थी, लेकिन कमिश्नर ने इसे पूरी तरह खारिज किया और भरोसा दिलाया कि ट्रांसफार्मर जल्द शिफ्ट कर दिया जाएगा।

फिलहाल सतना की यह ‘स्मार्ट’ लापरवाही जनता की जान जोखिम में डाल रही है और स्मार्ट सिटी मिशन की गंभीर खामियों की ओर इशारा करती है।

रिपोर्टर: मोहम्मद असलम खान

संबंधित सामग्री

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान

राजस्थान में एग्रीटेक नवाचार और निवेश को बढ़ावा, CM भजनलाल ने किया निवेशकों से संवाद

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बड़े आयोजनों की योजना बनाई है, जिसमें कई उद्योग नेता और निवेशक शामिल होंगे।

काम नहीं मिलने से नाराज सरपंच धरने पर बैठे,कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया अपना दर्द

छत्तीसगढ़

काम नहीं मिलने से नाराज सरपंच धरने पर बैठे,कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया अपना दर्द

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आईएएस अधिकारियों के पदों में बदलाव

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आईएएस अधिकारियों के पदों में बदलाव

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है, जिसमें पुष्पा साहू को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है।

पश्चिम बंगाल के CM साय होंगे सुवेंदु अधिकारी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल के CM साय होंगे सुवेंदु अधिकारी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम बने। उन्होंने विधायक दल की बैठक में जीत हासिल की और कल शपथ लेंगे।

छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने सुनी महिला उत्पीड़न के प्रकरण

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने सुनी महिला उत्पीड़न के प्रकरण

छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की। कई मामलों में न्यायिक निर्देश दिए गए।