Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

Surya Yadav Becomes a Father

Surya Yadav Becomes Father: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

Indian cricketer Surya Yadav and his wife Devisha celebrated the birth of their first child, a daughter, which Yadav announced via Instagram.

surya yadav becomes father क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी |

Surya Yadav Becomes Father: शादी के 10 साल बाद भारतीय टीम के मशहूर क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पिता बन गए। उनकी पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया। यह उनकी पहली संतान है। सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी। 

स्काई के घर में नन्ही परी का आगमन

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें नन्ही बच्ची ने सूर्यकुमार और देविशा की उंगिलयां पकड़ रखी है। हालांकि बच्ची का चेहरा नहीं दिख रहा है। 

क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा कि- 'खिलखिलाती हंसी, प्यार भरी झप्पी और सपनों को साकार करते हुए - हम अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हैं।'

कुछ दिन पहले हुआ था बेबी शॉवर 

मार्च महिने में देविशा के बेबी शॉवर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सूर्यकुमार और उनकी पत्नी को देखा गया था, दावा किया गया था वो वीडियो देविशा के बेबी शॉवर का है।

2016 में सूर्या और देविशा की हुई  थी शादी

सूर्यकुमार यादव ने देविशा शेट्टी से साल 2016 में लव मैरिज की थी। बताया जाता है कि, कॉलेज के समय में सूर्यकुमार को देविशा से प्यार हुआ था, दरअसल एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूर्या ने देविशा को देखा और पसंद करने लगे थे। उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर प्यार हो गया और करीब 6 साल तक डेट करने के बाद 7 जुलाई 2016 में दोनों ने शादी कर ली।

सूर्या ने पत्नी की की थी तारीफ

एक इंटरव्यू के दौरान ने बताया कि - जब उनकी शादी देविशा से हुई उसके बाद से उनकी किसमत बदल गई उन्होंने कहा कि-  '2018 तक मेरा चयन जब भारतीय टीम में नहीं हुआ तो मैं काफी परेशान रहने लगा। तब देविशा ने मुझे संभाला। उसका कहना था कि तुम इन सब बातों पर ध्यान नहीं दो, बस खुद पर फोकस करो। धीरे-धीरे सब अच्छा होगा।

उसने मुझे कभी फ्रस्टेट नहीं होने दिया। सबसे अच्छी बात ये थी कि हम प्रॉब्लम नहीं सोल्यूशन ढूंढते थे कि कैसे मैं और बेहतर कर सकता हूं। वो मुझे केवल अपने भविष्य पर ध्यान देने को कहती थी और उसे बेहतर बनाने पर जोर देती थी। मैं जब भी घर पर रहता था, कभी निराश नहीं हुआ।'
 


 

संबंधित सामग्री


प्रतापगढ़ में अज्ञात युवक ने मां और बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत

जुर्म गाथा

प्रतापगढ़ में अज्ञात युवक ने मां और बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत

In Pratapgarh, an unknown assailant attacked a mother and daughter with a sharp weapon, resulting in the child's death and the mother severely injured.

करण जौहर ने शाहरुख- सलमान समेत कई सेलेब्स को किया अनफॉलो

मनोरंजन

करण जौहर ने शाहरुख- सलमान समेत कई सेलेब्स को किया अनफॉलो

Karan Johar unfollowed several Bollywood celebrities including Shah Rukh Khan and Alia Bhatt on Instagram, claiming he was undergoing a digital detox.

शादी और उम्र को लेकर ट्रोल करने वाले यूजर्स को शमिता शेट्टी ने लगाई फटकार

मनोरंजन

शादी और उम्र को लेकर ट्रोल करने वाले यूजर्स को शमिता शेट्टी ने लगाई फटकार

Bollywood actress Shamita Shetty responded to trolls criticizing her age and marital status, advising them to unfollow her if they disagree with her lifestyle.

देहरादून: अनस ने अंश बनकर नाबालिग से की दोस्ती, होटल में कई बार रेप

राज्य

देहरादून: अनस ने अंश बनकर नाबालिग से की दोस्ती, होटल में कई बार रेप

देहरादून में एक मुस्लिम लड़के ने फर्जी पहचान के सहारे नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया और कई होटलों में रेप किया।

‘पापा, नहीं ले गए तो ये मार देंगे’: ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

जुर्म गाथा

‘पापा, नहीं ले गए तो ये मार देंगे’: ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर में 21 वर्षीय पलक रजक की संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस गंभीरता से लगी हुई है, परिवार आत्महत्या के बजाय हत्या की आशंका जता रहा है।