छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने सुनी महिला उत्पीड़न के प्रकरण

छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सुनवाई

छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने सुनी महिला उत्पीड़न के प्रकरण

छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की। कई मामलों में न्यायिक निर्देश दिए गए।

छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने सुनी महिला उत्पीड़न के प्रकरण

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने आज आयोग के रायपुर कार्यालय में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की. प्रदेश स्तर पर 397वीं व रायपुर जिले में 186वीं हुई जनसुनवाई में पांच प्रकरणों की सुनवाई हुई, जिनमें से कुछ प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया.सुनवाई के दौरान एक प्रकरण मे आवेदिका ने बताया कि अनावेदक गरियाबंद जिला में नगर सैनिक के तौर पर पदस्थ है. उसने आवेदिका को धोखा देकर विधिवत शादी की. 

समाप्ति के पर्याप्त आधार

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका को तलाक दिए बगैर उसके पति ने दूसरी महिला से विवाह कर लिया है, जिससे लगभग 4 वर्ष का एक बेटा भी है. और आवेदिका से उसकी एक बेटी है. अनावेदक शासकीय सेवा में होते हुए सिविल सर्विसेस रूल्स का उल्लंघन कर रहा है. इस आधार पर अनावेदक के शासकीय नौकरी से सेवा की समाप्ति के पर्याप्त आधार है. 

एफआईआर दर्ज कराने का आधार रखती

आवेदिका के पति 5 भाई थे. करोड़ों की संपत्ति पर आवेदिका के ससुर व शेष 4 भाई ने मिलकर कब्जा कर रखा है, तथा आवेदिका व उसकी बेटी को भरण-पोषण व संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे है. आयोग ने कहा कि ऐसी दशा में आवेदिका अनावेदकगणों के खिलाफ मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना का एफआईआर दर्ज कराने का आधार रखती है.

भरण-पोषण भी नहीं दे रहे

आवेदिका के पति के नाम के मकान में अनावेदकगणों ने कब्जा कर रखा है. आवेदिका को समझाइश दिया गया कि वह नगर निगम फौती के आधार पर अपना व अपनी बेटी का नाम वह दर्ज करवा सकती है. पिछली सुनवाई मे अनावेदकगणों ने आवेदिका को 30 हजार रुपए महीना देने का प्रस्ताव रखा था, जिसका पालन अनावेदकगणों ने आज तक नही किया व भरण-पोषण भी नहीं दे रहे है. 

अगली अनुशंसा की जाएगी

आयोग ने कहा कि आवेदिका सभी अनावेदकगणों के खिलाफ थाना- तेलीबांधा व महिला थाना में एफआईआर का अधिकार सुरक्षित रखती है. अनावेदकगणों ने पिछला भरण-पोषण 50-50 हजार रुपए का चेक कुल 2 लाख रुपए आवेदिका को देने सहमत हुए तत्पश्चात् कार्रवाई में अगली अनुशंसा की जाएगी.

निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबध्द किया

अनावेदक आवेदिका का पूरा खर्च वहन करता है और बेटी का भी खर्च वहन करता है. ऐसी दशा में आयोग द्वारा उभय पक्षों को समझाइश दिया गया कि दोनों अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास करे और साथ में रहे. आयोग ने कहा कि यदि अनावेदक आवेदिका को दुबारा तंग करता है, तो वह अनावेदक के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करा सकती है. इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबध्द किया गया .

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आईएएस अधिकारियों के पदों में बदलाव

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आईएएस अधिकारियों के पदों में बदलाव

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है, जिसमें पुष्पा साहू को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है।

IPL 2026 के दो मैच रायपुर में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छत्तीसगढ़

IPL 2026 के दो मैच रायपुर में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर में IPL 2026 के लिए दो मैच की घोषणा हुई। RCB टीम पहुंच चुकी है और विराट कोहली सहित सभी का स्वागत किया गया। सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के सदमे में आकर मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट ली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

इस जगह में विराजमान है दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग

सनातन

इस जगह में विराजमान है दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग

The Madheshwar Mountain in Jashpur, Chhattisgarh, known for its natural Shivling, attracts tourists and devotees from across the globe.

Nainital Suicide News: सरपंच के बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड

उत्तराखंड

Nainital Suicide News: सरपंच के बेटे ने जहर खाकर किया सुसाइड

In Nainital, the son of a sarpanch consumed poison after losing money in gambling to a friend, who then threatened him, leading to his suicide.