CM सम्राट ने लगाया ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल

CM सम्राट ने लगाया ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर अफवाह और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

cm सम्राट ने लगाया ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

CM सम्राट |

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार की सियासत में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। CM ने विपक्ष को अफवाह और भ्रम की राजनीति करने वाला बताया। 

विपक्ष के दावे खारिज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विपक्ष के उस दावे को खारिज किया, जिसमें 5 राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। मुख्यमंत्री सम्राट ने अपने पोस्ट में एक ग्राफिक साझा करते हुए लिखा कि 'एक बार फिर विपक्ष की फियर पॉलिटिक्स फर्जी साबित हुई।'

अपवाह फैलाना विपक्ष की पुरानी राजनीति

उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पेट्रोल, डीजल या घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाने का कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। उन्होंने लिखा - अफवाह और भ्रम फैलाना विपक्ष की पुरानी राजनीति रही है, लेकिन देश की जनता अब सच और तथ्य दोनों पहचानती है। न पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, न डीजल के और न ही घरेलू LPG सिलेंडर के। फिर भी जनता को गुमराह करने की कोशिश लगातार की जा रही है। देश आज जागरूक है, सजग है और झूठ की राजनीति को पूरी तरह समझ चुका है। जनहित और विकास की राजनीति ही जनता का विश्वास जीत रही है।

संबंधित सामग्री

वादे नहीं, विकास की गारंटी देती है भाजपा”: अंबाला में हरियाणा सीएम सैनी का विपक्ष पर तीखा हमला

हरियाणा

वादे नहीं, विकास की गारंटी देती है भाजपा”: अंबाला में हरियाणा सीएम सैनी का विपक्ष पर तीखा हमला

हरियाणा के सीएम सैनी ने अंबाला में भाजपा की नीतियों का बखान किया, विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

अमेरिका ने ईरान पर सीजफायर तोड़कर बमबारी की, सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे, और बिहार के सहरसा में मिड-डे मील की आपूर्ति में सांप मिला।

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान, BJP पर निशाना साधकर बोले- “भाईचारे को तोड़ने वालों से सावधान

पंजाब

शुकराना यात्रा के तीसरे दिन बठिंडा में गरजे पंजाब सीएम मान, BJP पर निशाना साधकर बोले- “भाईचारे को तोड़ने वालों से सावधान

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'शुकराना यात्रा' के जरिए धार्मिक और राजनीतिक मोर्चे पर सक्रियता दिखाई, BJP पर निशाना साधा।

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

मध्य प्रदेश

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा, अब मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।