मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुवेन्दु अधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नवनिर्वाचित सरकार में अब पश्चिम बंगाल राज्य की दशा और दिशा बदलने जा रही है।
कल लेंगे शपथ
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए CM होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। सुवेंदु कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
‘ममता के शासन में अपराधी राजनेता बने’
अमित शाह ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ममता के शासन में अपराधी राजनेता बन गए तो विकास की गुंजाइश ही नहीं रही। हम घुसपैठ, हिंसा, कट मनी खत्म करेंगे। महिला सुरक्षा प्रायोरिटी होगी। 56 साल के सुवेंदु ने CM ममता दीदी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। BJP ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।