RNTU VISHWARANG PROGRAM: संस्कृति की रंगो-महक से फिर गुलज़ार होगा ‘विश्व रंग’..4...

rntu-vishwarang-program

RNTU VISHWARANG PROGRAM: संस्कृति की रंगो-महक से फिर गुलज़ार होगा ‘विश्व रंग’..4 दिन,90 सत्र,35 देश,1000 प्रतिभागी होंगे शामिल

rntu vishwarang program संस्कृति की रंगो-महक से फिर गुलज़ार होगा ‘विश्व रंग’4 दिन90 सत्र35 देश1000 प्रतिभागी होंगे शामिल

RNTU VISHWARANG PROGRAM: भोपाल में जाड़े की गुलाबी दस्तक के साथ एक बार फिर भोपाल की वादियां विश्व रंग से गुलज़ार हो रही हैं। टैगोर अन्तरराष्ट्रीय साहित्य तथा कला महोत्सव अपनी सातवीं पादान तय करता चार दिनों तक विभिन्न गतिविधियों का अनूठा ताना-बाना लिए रवीन्द्र भवन के विशाल परिसर में आयोजित होगा। [caption id="attachment_118909" align="alignnone" width="300"]कुलाधिपति संतोष चौबे कुलाधिपति संतोष चौबे[/caption]

यह विशाल समागम आकार ले रहा है

RNTU VISHWARANG PROGRAM: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, विश्वरंग फाउण्डेशन और उसके सहयोगी केन्द्रों की पहल पर म.प्र. शासन संस्कृति विभाग सहित देश-विदेश की पचास से भी अधिक संस्थाओं की भागीदारी से यह विशाल समागम आकार ले रहा है।

कलात्मक अभिव्यक्ति का खुला मंच साबित होंगे

और भारत के विभिन्न क्षेत्रों के मूर्धन्य चिंतकों, विचारकों और विशेषज्ञों के साथ ही विश्व के 35 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधि यहां साझा संस्कृति की मिसाल पेश करेंगे। 27 से 30 नवंबर के दरमियान इस महोत्सव में अस्सी से भी अधिक सत्र संवाद, विचार, विमर्श और कलात्मक अभिव्यक्ति का खुला मंच साबित होंगे।

जानकारी कुलाधिपति संतोष चौबे ने दी

यह जानकारी विश्व रंग के महानिदेशक तथा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने प्रेस वार्ता में दी। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चौबे ने बताया कि 2019 में शुरू हुई विश्व रंग की यात्रा अपने सातवें चरण पर और भी व्यापक, विस्तृत और बहुरंगी हो गयी है। भोपाल से शुरू हुआ यह कारवां मॉरिशस, श्रीलंका, नई दिल्ली और मुंबई होता हुआ नई उर्जा और नए आत्मविश्वास से भरकर पुनः भोपाल लौटा है। 27 नवंबर को रंगारंग विश्व रंग शोभा यात्रा के बाद शाम 6 बजे म.प्र. के राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में इस महोत्सव का शुभारंभ होगा।

कुलाधिपति संतोष चौबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

इस अवसर पर मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन, म.प्र. के संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर वि.वि. के कुलाधिपति संतोष चौबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे...

RNTU VISHWARANG PROGRAM: विश्व रंग मानद अलंकरण

हिन्दी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में श्रेष्ठ सृजन करने और विश्व स्तर पर अपनी रचनात्मक उपस्थिति दर्ज करने वाली छः विभूतियों को विश्व रंग मानद अलंकरण से विभूषित किया जाएगा।

सरज़मीं पर सितारे

विश्व रंग के इन्द्रधनुषी ताने-बाने में भाषा, साहित्य संस्कृति, कला, मीडिया, शिक्षा, पर्यावरण, विज्ञान, टेक्नालॉजी और मनोरंजन की दुनिया के अनेक सितारों की महफ़िल सजेगी। इनमें पद्मश्री, साहित्य अकादेमी, संगीत नाटक अकादेमी तथा अनेक राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत जानी-मानी हस्तियां हैं।

कला संवाद

रवीन्द्र भवन के हंस ध्वनि, अंजनी और गौरांजनी स्थायी सभागारों के अतिरिक्त टैगोर, वनमाली, अभिमन्यु अनत, शांति निकेतन, शारदा और चित्र-वीथि नामकरण से निर्मित सभागारों में समानांतर विचार सत्र होंगे।

समापन समारोह में पुरस्कृत होंगे विजेता

विश्व रंग का औपचारिक समापन 29 नवंबर की शाम 6 बजे रवीन्द्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में होगा। RNTU VISHWARANG PROGRAM: इस अवसर पर मॉरिशस गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन के मुख्य आतिथ्य, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियात निशंक की अध्यक्षता, म.प्र. के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा आरएनटीयू के कुलाधिपति संतोष चौबे की विशेष उपस्थिति में विश्व हिन्दी ओलंपियाड के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

मेरठ के मकान में आग से बच्ची और पिता की मौत, 10 झुलसे

उत्तर प्रदेश

मेरठ के मकान में आग से बच्ची और पिता की मौत, 10 झुलसे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मकान में लगी आग में आधी रात को बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई, 10 अन्य झुलस गए।

CM योगी ने नव नियुक्त लेखा परीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा - बेटियां पीछे नहीं

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नव नियुक्त लेखा परीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा - बेटियां पीछे नहीं

उत्तर प्रदेश में लेखा परीक्षकों की नई नियुक्तियाँ हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए और पूर्व व्यवस्था पर टिप्पणी की।

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, मैच के खास मोमेंट्स

देश-विदेश

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, मैच के खास मोमेंट्स

गुजरात टाइटंस ने IPL में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा कर लगातार तीसरी जीत हासिल की। साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली।

 विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का भी स्थल होता है-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश

विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का भी स्थल होता है-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में नए ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की, जो शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनेगा।

केदारनाथ में बर्फबारी, चारधाम यात्रा पर प्रभाव, बढ़ी ठंड

देश-विदेश

केदारनाथ में बर्फबारी, चारधाम यात्रा पर प्रभाव, बढ़ी ठंड

केदारनाथ धाम में तेज बर्फबारी से तापमान -6°C तक गिरा। चारधाम यात्रा पर बढ़ती संख्या में श्रद्धालु प्रभावित हो रहे हैं।