रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी

ratlam-public-school-case

रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी

रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंधअब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी

Ratlam public school: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस स्कूल में अब आगे कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।

[caption id="attachment_138655" align="alignnone" width="1200"]रतलाम पब्लिक स्कूल पर लगा प्रतिबंध रतलाम पब्लिक स्कूल पर लगा प्रतिबंध[/caption]

विवादित कंपनी के पास थी परीक्षा की जिम्मेदारी

Ratlam public school:रतलाम पब्लिक स्कूल’ सेंटर में 12 अभ्यर्थियों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। मुंबई की विवादित कंपनी ‘एप्टेक लिमिटेड’ के पास परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी थी। एप्टेक कंपनी पहले भी विवादों में रही है। यह कंपनी उत्तर प्रदेश और असम में ब्लैकलिस्टेड है इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख में इस कंपनी के खिलाफ मामला भी दर्ज है। पेपर लीक और स्क्रीन शेयरिंग में केस दर्ज है।

ये है पूरा मामला

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में गड़बड़ी का खुलासा करते हुए 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। बताया गया यह इस परीक्षा के लिए पहली बार केंद्र बनाया गया था। जांच में सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में असामान्य रूप से तेज गति दिखाई। 2 घंटे की परीक्षा में किसी ने 15 तो किसी ने 30 मिनट में ही 100 प्रश्न हल कर दिए और शेष समय बिना किसी गतिविधि के बैठे रहे।

Ratlam public school: जांच में यह भी आया सामने

मंडल ने 5 फरवरी को परिणाम जारी करने से पहले उच्च परसेंट हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के डेटा की जांच की। जिसमें पाया गया कि सभी 12 अभ्यर्थी पहले पुलिस भर्ती और अन्य परीक्षाओं में शामिल हो चुके थे।इस परीक्षा में अचानक 90 से ज्यादा अंक प्राप्त कर 100 पर्सेंटाइल हासिल कर लिया।

अलग-अलग तारीख और शिफ्ट में परीक्षा लेकिन एग्जाम सेंटर एक

स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और परीक्षा लॉग डेटा की जांच में यह भी सामने आया कि इन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर किसी एक व्यक्ति की मदद मिली थी। इस मामले की खास बात यह है कि ये सभी अभ्यर्थी अलग-अलग तारीखों और शिफ्ट में परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन उनका एग्जाम सेंटर एक ही था। मदद करने वाला भी एक ही व्यक्ति बताया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।