मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी
Rahul Gandhi Indira Gandhi tribute controversy : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। वे सबसे पहले भोपाल के राज भोज एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर पार्टी कार्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर रखी गई थी जिस पर श्रद्धांजलि अर्पित की जानी थी।
पुष्पांजलि में जूते पहनने को लेकर उठे सवाल
जब राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने जूते नहीं उतारे। उनके साथ मौजूद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी जूते पहनकर ही श्रद्धांजलि दी।
read more: राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान शुरू..
अन्य नेताओं ने निभाई परंपरा
जहां राहुल गांधी और उमंग सिंघार ने जूते नहीं उतारे वहीं जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल ने भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए जूते उतारकर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे यह मुद्दा और भी चर्चा में आ गया है।
वीडियो वायरल, विपक्ष ने साधा निशाना
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राहुल गांधी और उमंग सिंघार को जूते पहने हुए पुष्प चढ़ाते देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों की नाराजगी झेल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा - यह हमारे संस्कार नहीं
[caption id="attachment_85613" align="alignnone" width="300"]

Rahul Gandhi Indira Gandhi tribute controversy:[/caption]
Rahul Gandhi Indira Gandhi tribute controversy: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जूते पहनकर श्रद्धांजलि देना हमारे भारतीय संस्कार नहीं हैं। यह आचरण निंदनीय है और राहुल गांधी को इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए। राहुल गांधी के आते ही प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है।
Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE