इंसान बना जल्लाद ! : इंदौर में पप्पी की लाठी मारकर ली जान

puppy-murdered-in-indore-cctv-footage-reveals

इंसान बना जल्लाद ! : इंदौर में पप्पी की लाठी मारकर ली जान

इंसान बना जल्लाद   इंदौर में पप्पी की लाठी मारकर ली जान

Indore puppy killing: इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को झकझोर दिया है. एक शख्स ने सड़क पर घूम रहे मासूम पिल्ले को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस हरकत में है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.

Indore puppy killing: पास आते ही शुरू कर दी पिटाई

यह घटना इंदौर के लसूड़िया इलाके की पैराडाइज कॉलोनी की है। 19 मार्च की रात का यह पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हुआ।वीडियो में दिखता है कि एक पिल्ला सड़क पर चलता हुआ आरोपी और उसके साथी के पास पहुंचता है। बिना किसी उकसावे के आरोपी उस पर लाठी से हमला कर देता है। कुछ ही सेकंड में पिल्ला जमीन पर गिर जाता है और तड़पने लगता है।

Indore puppy killing: तड़पते हुए गई जान

हमला यहीं नहीं रुका। आरोपी ने घायल पिल्ले को लाठी से घसीटकर सड़क के दूसरी तरफ फेंक दिया। इस दौरान पिल्ला लगातार तड़पता रहा और आखिरकार मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इस पूरी घटना ने इलाके में गुस्से और संवेदना दोनों को जन्म दिया है।

एनिमल एक्टिविस्ट की शिकायत पर FIR

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मुकेश कुमावत के रूप में हुई है, जो उसी कॉलोनी का रहने वाला है। हालांकि उसका साथी अभी तक पहचान में नहीं आया है। इस मामले में पीपुल्स फॉर एनिमल्स (PFA) की इंदौर ब्रांच की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी फरार,तलाश जारी

फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग बढ़ गई है.अब निगाहें इस पर हैं कि आरोपी कब तक पकड़ में आता है और उस पर क्या कार्रवाई होती है।

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।