Mann Ki Baat : मन की बात दंतेवाड़ा का किया जिक्र

pm-modi-mentioned-dantewada-in-mann-ki-baat

Mann Ki Baat : मन की बात दंतेवाड़ा का किया जिक्र

mann ki baat  मन की बात दंतेवाड़ा का किया जिक्र

PM Modi mentioned Dantewada in Mann ki Baat : पीएम बोले-वहां शिक्षा का लहरा रहा परचम

PM Modi mentioned Dantewada in Mann ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को 'मन की बात' कार्यक्रम की 122वीं एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विकास की नई इबारत लिख रहा है.

मन की बात में दंतेवाड़ा

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम की 122वीं एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास का बदलाव आज हमें गर्व से भर रहा है. दंतेवाड़ा जिले के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात' की 122वीं कड़ी में देशवासियों से माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और विकास की बुनियादी जरूरतों के विस्तार के बारे में बात की. उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक और दंतेवाड़ा जिले का जिक्र किया.

10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम बदलाव की जीती-जागती मिसाल- PM

पीएम मोदी ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं. 10वीं में 95 प्रतिशत परिणाम के साथ दंतेवाड़ा ने पूरे छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया, जबकि 12वीं में यह जिला छठे स्थान पर रहा. यह वही दंतेवाड़ा है, जहां कभी माओवादी अपने चरम पर था. आज वहां शिक्षा का परचम लहरा रहा है. ये कहानियां बताती हैं कि साहस, दृढ़ निश्चय और सामूहिक प्रयासों से कितना कुछ हासिल किया जा सकता है. माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विकास की नई इबारत लिख रहा है.

नक्सल क्षेत्र में बने साइंस लैब

‘मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक और माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में बने साइंस लैब का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन इलाकों के बच्चे न केवल खेलों में कमाल कर रहे हैं, बल्कि विज्ञान के प्रति भी उनका जुनून प्रेरणादायक है.

गढ़चिरौली जिले के काटेझरी गांव का भी जिक्र

पीएम ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के काटेझरी गांव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कैसे जब गढ़चिरौली जिले के काटेझरी गांव में पहली बार एक बस पहुंची और इस ऐतिहासिक पल का इंतजार गांववासियों को वर्षों से था. बस के आगमन पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया. पक्की सड़क होने के बावजूद, माओवादी हिंसा के कारण पहले कभी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी. अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और बुनियादी सुविधाएं इन क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं. गांववासियों का कहना है कि नए परिवर्तनों से उनका जीवन आसान हो जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि यह बदलाव न केवल काटेझरी, बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है.

Read More :- केरल पहुंचा मानसून : भारी बारिश, बोट पलटने से मौत, लाखों लोग प्रभावित, 2 लोग लापता!

Watch Now:-  ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला! : राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा पर लगेंगे ब्रेक, जानिए वजह...

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।