MP Byelection 2025: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल, सरपंच से लेकर जिला पंच...

mp-urban-panchayat-byelection-nomination-voting-2025

MP Byelection 2025: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल, सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक, जानें पूरी चुनावी डेट

mp byelection 2025 नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक जानें पूरी चुनावी डेट

urban panchayat nomination voting 2025: मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मतदान 29 दिसम्बर को होगा। उप निर्वाचन के लिए सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 8 दिसम्बर से शुरू होगा।

निर्वाचन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

राज्य निर्वाचन आयोग सचिव दीपक सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 15 दिसम्बर तक लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 16 दिसम्बर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 18 दिसम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन होगा। नगरीय निकायों में मतदान 29 दिसम्बर को सुबह 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 31 दिसम्बर को सुबह 9.00 बजे से होगी।

urban panchayat nomination voting 2025: पंचायतों में मतदान 29 दिसम्बर

पंचायतों में मतदान 29 दिसम्बर को सुबह 7.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक होगा। पंच पद के लिये मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकास खण्ड मुख्यालय पर ईवीएम से की जाने वाली मतगणना 2 जनवरी को सुबह 8.00 बजे से होगी। इसी दिन सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी।

5 जनवरी 2026 को नतीजे

जिला पंचायत सदस्यों एवं पंच पद के लिए परिणामों की घोषणा 5 जनवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे से की जायेगी। पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य के 4, जनपद पंचायत सदस्य के 14, सरपंच के 67 और 3872 पंच पद के लिये निर्वाचन होगा। Read More:- kiren rijiju Ruckus parliament: लोकसभा में हंगामा-DMK सांसद ने जज को RSS जज कहा, रिजिजू भड़के

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।