होमगार्ड जवानों को सौगात: मोहन सरकार देगी स्थायी आवास

mp-homeguard-housing-sahasik-puraskar

होमगार्ड जवानों को सौगात: मोहन सरकार देगी स्थायी आवास

होमगार्ड जवानों को सौगात मोहन सरकार देगी स्थायी आवास

mp housing sahasik puraskar: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होम गार्डस के जवानों को स्थायी आवास देने की घोषणा की है। वह 63वें होमगार्ड्स स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। परेड का निरीक्षण व सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अदम्य साहसिक कार्य सम्मान पुरस्कार देने का भी ऐलान किया है।

mp housing sahasik puraskar: आवास अब हर जवान का हक

डॉ. यादव ने कहा कि होमगार्ड की वदीं केवल वस्त्र नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होम गार्ड सैनिक, पुलिस, रक्षक, प्रहरी की भूमिका में जहां जरूरत वहां अपनी सेवायें पूर्ण निष्ठा और समर्पण से देते हैं। इस अवसर पर होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा प्रबंधन विभाग की महानिदेशक श्रीमती प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव ने विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पुलिस

पीपीपी मॉडल पर बनेंगे आवास

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता को देखते हुए पीपीपी मॉडल और पुनर्धनत्वीकरण योजना के अंतर्गत स्थाई आवास की व्यवस्था की जाएगी। सरकार सुनिश्चित करेगी कि हर होम गार्ड को सुरक्षित और स्थायी आवास मिले। यह बल के अधिकारियों और जवानों को कार्यस्थल के निकट मुहैया कराए जाएंगे।

5000 से अधिक पदों पर होंगी नई भर्तियां

होमगार्ड में करीब 5000 पदों में भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन स्थित महाकाल ज्योर्तिलिंग एवं महाकाल लोक की व्यवस्था के लिए होमगार्ड के 488 पदों की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक बल उपलब्ध कराया जाएगा। नए जिलों में आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे। इस तरह सिंहस्थ तक 5000 पदों पर भर्ती का लक्ष्य है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिये जवानों होंगे पुरस्कृत

इसके साथ ही विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, भारिया और सहरिया युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने कंपनी गठित की जाएगी। समारोह में होमगार्डस द्वारा बोरवेल रेस्क्यू और बिल्डिंग रेस्क्यू का लाइव प्रदर्शन किया गया। जहां होमगार्ड और एसएनडीआरएफ के जवानों ने अपनी निष्ठा व वीरता का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिये जवानों को पुरस्कृत भी किया गया। Read More:- उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, MP के 17 शहर 10° से नीचे, राजस्थान का सीकर 1°C पर 

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।