दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात: आदमी ने किशोर की निर्मम तरीके से की हत्या, स...

mp-crime-man-kills-teenager-in-damoh-consumes-flesh-from-his-corpse-drinks-blood-arrested

दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात: आदमी ने किशोर की निर्मम तरीके से की हत्या, सिर से निकाल कर खाया मांस, खून भी पिया

दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात आदमी ने किशोर की निर्मम तरीके से की हत्या सिर से निकाल कर खाया मांस खून भी पिया

MP crime: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत समन्ना गांव में गुरुवार दोपहर को एक ऐसी सनसनीखेज घटना घटी, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया. जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने निर्मम तरीके से एक किशोर की बीच सड़क पे दिनदहाड़े हत्या की, और उसके मरने के बाद उसके सिर से मांस निकाल के खाया और उसका खून भी पिया. घटना के बाद गाँव में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल पनप गया है. [caption id="attachment_138940" align="alignnone" width="1200"]घटना की झलक घटना की झलक[/caption]

भाईदूज मनाने आया था किशोर

पुलिस ने बताया कि इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव निवासी भरत विश्वकर्मा (16) अपनी बहन तमन्ना के घर समन्ना गांव भाईदूज का टीका लगवाने आया था. टीका कार्यक्रम के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था. इस दौरान गाँव का एक व्यक्ति, जिसका नाम गुड्डू पटेल बताया जा रहा है, ने अचानक भरत पर हमला कर दिया. उसने पहले लोहे की रॉड से किशोर के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी पास से लोहे का हथौड़ा लाया और लगातार सिर पर वार करता रहा, जिससे किशोर की मौके पर ही मृत्यु हो गई. 

हत्या के बाद किया वीभत्स कृत्य

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हत्या के बाद आरोपी ने किशोर के सिर से मांस निकालकर खाया और हाथों में खून भरकर भी पीया. इस दृश्य को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई. गाँव के निवासियों ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागकर गांव के पास एक खेत में छिप गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी कर दी.

भीड़ हुई उग्र, आरोपी मुश्किल से चढ़ा पुलिस के हत्थे

[caption id="attachment_138939" align="alignnone" width="1200"]पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस पहुंची मौके पर[/caption] घटना से आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को पकड़ने के लिए खेत की ओर बढ़े और पथराव करने लगे. स्थिति इतनी अधिक तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को भी स्वयं को बचाने के लिए सतर्क रहना पड़ा. आरोपी भी खेत से ग्रामीणों और पुलिस पर पथराव कर रहा था तथा लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश कर रहा था. काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को काबू में कर भीड़ से सुरक्षित निकालते हुए थाने पहुंचा पायी. अब तक आरोपी के इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है.

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।