MP Congress leadership change 2025: मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षो...

mp-congress-district-city-presidents-change-aicc-50-observers

MP Congress leadership change 2025: मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों में जल्द बदलाव, AICC ने भेजे 50 ऑब्जर्वर

mp congress leadership change 2025 मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों में जल्द बदलाव aicc ने भेजे 50 ऑब्जर्वर

मध्य प्रदेश कांग्रेस में जल्द होने वाले संगठनात्मक बदलाव

MP Congress leadership change 2025: मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा... बतादें कि आगामी 2 महीनों के भीतर राज्य के सभी जिला और शहर अध्यक्षों को बदला जाएगा। इस बदलाव से पहले एक-एक जिले में माइक्रो लेवल पर व्यापक कार्यवाही की जाएगी ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जा सके।

50 ऑब्जर्वरों की टीम मैदान में उतरी

इस बदलाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) ने 50 ऑब्जर्वरों की टीम बनाई है। प्रत्येक ऑब्जर्वर को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। ये ऑब्जर्वर जिले की स्थानीय राजनीति, जातिगत समीकरण और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। read more:  छत्तीसगढ़ में बप्पर निवेश…

 मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से भी तीन ऑब्जर्वर होंगे नियुक्त

AICC के ऑब्जर्वरों के साथ-साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन अपनी तरफ से भी तीन ऑब्जर्वर नियुक्त करेगा। प्रत्येक ऑब्जर्वर के साथ तीन ऐसे स्थानीय नेता होंगे जो जिले की गहरी जानकारी रखते हैं और ऑब्जर्वरों को स्थानीय राजनीतिक माहौल का सही इनपुट देंगे।

एक सप्ताह में होगी ऑब्जर्वरों की नियुक्ति

मध्य प्रदेश कांग्रेस में ऑब्जर्वरों की नियुक्ति अगले एक सप्ताह के अंदर पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद वे जिला और शहर अध्यक्षों के चुनाव और बदलाव की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और प्रभावी तरीके से अंजाम देंगे।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस संगठन में सुधार

MP Congress leadership change 2025: यह बदलाव गुजरात अधिवेशन के निर्णय के बाद शुरू किया गया पायलट प्रोजेक्ट है। इससे पहले गुजरात में संगठन सर्जन की भूमिका निभाई गई थी। अब मध्य प्रदेश और हरियाणा में इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का प्रयास होगा। इसका उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और भी प्रभावी बनाना है और सच्चे सिपाहियों को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करना है। read more: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एमपी दौरा कृषि उद्योग समागम 2025 का करेंगे शुभारंभ,प्रदेश के मुखिया भी रहेंगे मौजूद            

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।