Jagdeep Dhankhar MP Visit 2025: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एमपी दौरा कृषि उद्यो...

jagdeep-dhankhar-mp-visit-krishi-udyog-samagam-2025

Jagdeep Dhankhar MP Visit 2025: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एमपी दौरा कृषि उद्योग समागम 2025 का करेंगे शुभारंभ,प्रदेश के मुखिया भी रहेंगे मौजूद

jagdeep dhankhar mp visit 2025 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एमपी दौरा कृषि उद्योग समागम 2025 का करेंगे शुभारंभप्रदेश के मुखिया भी रहेंगे मौजूद

उपराष्ट्रपति का मध्य प्रदेश दौरा

Jagdeep Dhankhar MP Visit 2025: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आएंगे और कृषि उद्योग समागम 2025 का शुभारंभ करेंगे। बतादें कि यह भव्य कार्यक्रम  प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल और प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। समागम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और निवेश के नए अवसर प्रदान करना है।

 समागम में खुलेंगे निवेश और रोजगार के द्वार

जानकारी के लिए बतादें कि 26 से 28 मई तक चलने वाले इस समागम में आठ विभागों द्वारा 90 से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां कृषि नवाचार, आधुनिक तकनीक, और सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी। इस आयोजन से निवेशकों और युवाओं के लिए रोजगार की नई संभावनाएं जन्म लेंगी। कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले के किसानों के नवाचारों को वीडियो क्लिप्स के माध्यम से भी प्रदर्शित किया गया। read more: मोहन यादव का कर्मचारियों की सौगात

गन्ना किसानों के हित में CM का संवाद

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शुगर इंडस्ट्री निवेशकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने राज्य सरकार की प्रोत्साहन नीतियों की जानकारी दी और शुगर इंडस्ट्री की स्थापना को लेकर विचार साझा किए। इस पहल से गन्ना किसानों को बेहतर लाभ मिलने की संभावना है।

 मुख्यमंत्री का जबलपुर दौरा

नरसिंहपुर के कार्यक्रम के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 3:55 बजे जबलपुर पहुंचे। उन्होंने राइट टाउन स्थित लज्जित पापड़ यूनिट के कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे वीरांगना रानी दुर्गावती हॉस्पिटल भी पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। दौरे का उद्देश्य महिलाओं और किसानों के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति देखना था।

 महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की समीक्षा

Jagdeep Dhankhar MP Visit 2025: शाम को सीएम जबलपुर से वापस भोपाल लौटे और रात 8 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करें और महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ मिले। read more: राजनीति और रिश्तों में दरार,लालू यादव ने तेज प्रताप को किया अलग      

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।