मप्र के बैतूल में पिता ने 10-वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया रेप, लॉकअप में लगायी फांसी

mp-betul-girl-rape-2026-father-rapes-daughter-aged-10-tries-committing-suicide-in-jail

मप्र के बैतूल में पिता ने 10-वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया रेप, लॉकअप में लगायी फांसी

मप्र के बैतूल में पिता ने 10-वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया रेप लॉकअप में लगायी फांसी

MP Betul girl rape 2026: बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक आदमी ने अपनी ही 10-वर्षीय नाबालिग बच्ची का लम्बे समय तक बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने अपनी बच्ची के साथ यह घिनौना कृत्य करने के बाद उसे कमरे में बंद कर रखा था, और बच्ची की माँ ने गुरुवार को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची,और बच्ची को छुड़वाया. [caption id="attachment_137486" align="alignnone" width="1000"]MP Betul girl rape 2026 MP Betul girl rape 2026[/caption] पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करते हुए पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 65(2), 64(2)(f), 64(2)(m) और 351(3) के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया.

आरोपी ने लॉकअप में लगायी फांसी, हालत गंभीर

शुक्रवार को हवालात में बंद आरोपी ने फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. पुलिस की मानें तो शुक्रवार दोपहर करीब 12:49 पर आरोपी ने यह कदम उठाया. जब 8 मिनट बाद पुलिसकर्मियों की निगाह आरोपी पर पड़ी, तो उन्होंने आरोपी को बेहोश अवस्था में पाया. पुलिस उसे तुरंत मुलताई अस्पताल ले गयी, परन्तु वहां इलाज न हो पाने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया. [caption id="attachment_137488" align="alignnone" width="300"]MP Betul girl rape 2026 MP Betul girl rape 2026[/caption] डॉक्टर्स ने बताया कि आरोपी की हालत गंभीर है और सांस न ले पाने के कारण इस वक़्त उसे इंट्यूबेशन पर रखा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

"स्वस्थ होने के बाद आरोपी को करेंगे अदालत में पेश": एसपी

मामले की पुष्टि करते हुए बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने कहा कि आरोपी के खतरे से बाहर आने और उसके स्वस्थ होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा. अस्पताल में बैतूल एसडीओपी सुनील लाटा,गंज टीआई नीरज पाल और तहसीलदार ICU के बाहर मौजूद हैं.

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।