Ladli Behna Yojana: भाई दूज पर 250 रुपये का शगुन, CM ने कहा- अब हर महिने मिलेगे 1500 रु

ladli-behna-yojana-bhai-dooj-ka-paisa

Ladli Behna Yojana: भाई दूज पर 250 रुपये का शगुन, CM ने कहा- अब हर महिने मिलेगे 1500 रु

ladli behna yojana भाई दूज पर 250 रुपये का शगुन cm ने कहा- अब हर महिने मिलेगे 1500 रु

भाई दूज पर 250 रुपये का शगुन

Ladli Behna Yojana Bhai Dooj Ka Paisa: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाई दूज के मौके पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को एक खास सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को भाई दूज पर ₹250 की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यह शगुन बहनों के सम्मान और स्नेह का प्रतीक होगा, जो राज्य सरकार की बहनों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

अब हर महीने मिलेंगे 1500: Ladli Behna Yojana Bhai Dooj Ka Paisa

सीएम डॉ. यादव ने ऐलान किया कि अब लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की राशि दी जाएगी। पहले यह राशि ₹1250 थी, जो दीपावली के बाद से बढ़ाकर ₹1500 कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक मजबूत आधार बनेगी।

2028 तक योजना में होगा बड़ा विस्तार

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 तक लाड़ली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह देना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को दीर्घकालिक बनाते हुए हर साल इसमें वृद्धि करती रहेगी ताकि बहनों को आर्थिक मजबूती मिल सके।

शुभद्रा की तरह सम्मानित होंगी बहनें-सीएम

सीएम ने भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि बहनों को उसी तरह सम्मान और संरक्षण देने का प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने लाड़ली बहनों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और इस पहल को सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का प्रतीक बताया।

“बहनों का सम्मान, सरकार की शान”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि लाड़ली बहना योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि यह बहनों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने कहा, "सरकार के खजाने में बहनों के लिए कोई कमी नहीं होगी।"  

संबंधित सामग्री

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मध्य प्रदेश

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री  मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचे, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के बाद, युवाओं के रोजगार पर फोकस।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लू से निपटने के लिए जिलों में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर जोर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चिंता जताई।