Itarsi Railway: दो ट्रेनों का एक नाम, यात्री हो रहे लगातार परेशान

itarsi-two-trains-same-name-confusion

Itarsi Railway: दो ट्रेनों का एक नाम, यात्री हो रहे लगातार परेशान

itarsi railway दो ट्रेनों का एक नाम यात्री हो रहे लगातार परेशान

Itarsi Railway: इटारसी जंक्शन पर विंध्याचल एक्सप्रेस और प्रयागराज छिवकी पैसेंजर ट्रेनों के एक जैसे नाम और बोर्ड यात्रियों के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। रेलवे द्वारा दोनों ट्रेनों पर एक जैसे बोर्ड लगाए जाने के कारण हर दिन सैकड़ों यात्री गलत ट्रेन में सवार हो जाते हैं। इससे भोपाल जाने वाले यात्री प्रयागराज और प्रयागराज जाने वाले यात्री भोपाल पहुंच जाते हैं।

Itarsi Railway: दोनों ट्रेनों पर लगा 'विंध्याचल एक्सप्रेस' का बोर्ड

विंध्याचल एक्सप्रेस (11271–11272) इटारसी से बीना होते हुए भोपाल तक चलती है, जबकि इटारसी–प्रयागराज छिवकी पैसेंजर (11273–11274) प्रयागराज तक जाती है। दोनों ट्रेनों पर 'विंध्याचल एक्सप्रेस' का बोर्ड लगा होने से यह भ्रम उत्पन्न होता है। दोनों ट्रेनें अक्सर आमने-सामने के प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती हैं और उनके रवाना होने के समय में लगभग एक घंटे का अंतर होता है। Read More-सुरक्षा में सेंध!, विधानसभा परिसर में कटे चंदन के पेड़

Itarsi Railway: दोनों का ये टाइम टेबल

विंध्याचल एक्सप्रेस शाम 4:20 बजे और प्रयागराज पैसेंजर शाम 5:10 बजे चलती है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई यात्री बोर्ड देखकर गलत ट्रेन में बैठ जाते हैं और बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। Read More-सरगुजा में ग्रामीण-पुलिस आमने सामने, पत्थरबाजी में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कई ग्रामीण घायल

रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य निलेश श्रीवास्तव ने इस मुद्दे को संज्ञान में लिया। उन्होंने तत्काल रेलवे अधिकारियों और स्थानीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी को इस समस्या से अवगत कराया। श्रीवास्तव ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर स्थिति की जानकारी दी है और तत्काल सुधार की मांग की है। उन्होंने जोर दिया कि यात्रियों की समस्याएं सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

भोपाल के यात्री पहुंच जाते है प्रयागराज

यात्रियों ने बताया कि गलत ट्रेन पकड़ने के कारण उन्हें आर्थिक, समय और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्लेटफॉर्म पर कोई स्पष्ट सूचना या अलग बोर्ड नहीं लगाया गया है।संबंधित ट्रेनों के नंबर इस प्रकार हैं: इटारसी–प्रयागराज छिवकी पैसेंजर (11273/11274) और इटारसी–बीना–भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस (11271/11272)। यात्री मांग कर रहे हैं कि दोनों ट्रेनों पर स्पष्ट रूप से अलग-अलग नाम वाले बोर्ड लगाए जाएं, ताकि उनकी परेशानी खत्म हो.

संबंधित सामग्री

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

उत्तर प्रदेश

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले। कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां पढ़ें।

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

देश-विदेश

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू। शुरुआती रुझानों में कई राज्यों में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।