MP-राजस्थान का भाई.. CM डॉ. यादव ने निवेशकों से कहा- Invest in MP

invest-in-mp-cm-mohan-yadav-rajasthan-investors-meet

MP-राजस्थान का भाई.. CM डॉ. यादव ने निवेशकों से कहा- Invest in MP

mp-राजस्थान का भाई cm डॉ यादव ने निवेशकों से कहा- invest in mp

Invest in MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर'विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक रिश्तों को रेखांकित करते हुए दोनों राज्यों को “भाई” बताया।

 CM डॉ. यादव

वहीं राजस्थान चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट KL जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को तेजी से गति मिल रही है। MP  ने लंबी उड़ान भरी है।

हजारों साल पुराने रिश्तें

कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के संबंध हजारों साल पुराने हैं। दोनों राज्यों ने हमेशा अपनी क्षमताओं और सामर्थ्य के बल पर प्रगति की है। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन रिश्तों को और मजबूती मिली है। CM डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वे सरकार का बेहतर तरीके से नेतृत्व कर रहे हैं। राजस्थान हर क्षेत्र में असीम संभावनाओं से भरा राज्य है और यहां की वीरता व परंपरा इसे विशेष बनाती है। दोनों राज्यों की सरकारें पूरी संभावनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

Invest in MP: साथ मिलकर काम

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान मिलकर पार्वती–कालिसिंध–चंबल (PKC) नदी जोड़ो परियोजना पर काम कर रहे हैं। इस परियोजना के जरिए दोनों प्रदेशों में जल वितरण को बेहतर किया जाएगा। जब जल परियोजना पर आपसी सहयोग है, तो व्यापार और निवेश के अवसरों के विस्तार में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।

[caption id="attachment_142349" align="alignnone" width="1276"]CM का स्वागत CM का स्वागत[/caption]

औद्योगिक क्षमता को मजबूती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर MP की औद्योगिक क्षमता को मजबूती से स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान MP की उद्योग नीति, क्षेत्रवार प्रोत्साहन, विकसित औद्योगिक क्षेत्र, बुनियादी ढांचा विस्तार, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम और फास्ट-ट्रैक स्वीकृति प्रणाली की जानकारी दी गई।

MP में संभावनाएं

हर सेक्टर में औद्योगिक प्रगति और निवेश की अनंत संभावनाएं विद्मान हैं।

  • MP ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। 8 एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 1 लाख एकड़ भूमि।
  • Is of Doing पर ध्यान देते हुए नई औद्योगिक नीतियां लागू की। निवेशकों को 40% तक कैपिटल सब्सिडी दी जा रही है.  
  • कृषि, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं। उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में मध्यप्रदेश अग्रणी।
  • पीएम मित्र पार्क में निवेशकों को 1150 एकड़ भूमि का आवंटन किया जा चुका है। 
  • सागर में 1500 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।
  • विक्रम उद्योगपुरी और धार इंडस्ट्रियल एरिया में भी निवेश की अच्छे अवसर हैं। 

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।