IFS विपिन पटेल इस्तीफा: प्रशासनिक प्रताड़ना से टूटे IFS विपिन पटेल?, 12 साल की स...

ifs-vipin-patel-resignation-administrative-harassment-mp

IFS विपिन पटेल इस्तीफा: प्रशासनिक प्रताड़ना से टूटे IFS विपिन पटेल?, 12 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा

ifs विपिन पटेल इस्तीफा प्रशासनिक प्रताड़ना से टूटे ifs विपिन पटेल 12 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा

IFS विपिन पटेल इस्तीफा: मध्यप्रदेश वन विभाग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जबलपुर में पदस्थ आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2013 बैच के अधिकारी पटेल कार्यआयोजना शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

IFS विपिन पटेल इस्तीफा: 12 साल की सेवा और फिर इस्तीफा

करीब 12 साल की सेवा के बाद अचानक दिया गया यह इस्तीफा अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि इस्तीफे के पीछे प्रशासनिक प्रताड़ना के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद भी बड़ी वजह रहे। खास तौर पर केन्या एवं वर्किंग प्लान के प्रमुख मनोज अग्रवाल से मतभेदों की बात सामने आ रही है।

IFS विपिन पटेल इस्तीफा: 4 फरवरी को भेजा गया इस्तीफा

विपिन पटेल ने 4 फरवरी 2026 को अपना इस्तीफा भेजा है। इसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि उनका त्यागपत्र सक्षम प्राधिकारी को अग्रेषित किया जाए और उन्हें आईएफएस सेवा से मुक्त किया जाए। इस्तीफे की प्रति वन विभाग के सचिव को भी भेजी गई है. इस्तीफे में पटेल ने अपनी वर्तमान पदस्थापना के साथ-साथ रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर में किए गए अपने पूर्व कार्यकाल का भी उल्लेख किया है। साथ ही सहयोगी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए सेवा से अलग होने की इच्छा जाहिर की है। Also Read-MP  कांग्रेस की ‘टैलेंट हंट’ फिर बदली, जयवर्धन-हेमंत की एंट्री, 8 चेहरे बाहर

पुराने विवाद भी आए सामने

विपिन पटेल का नाम पहले भी कुछ विवादों से जुड़ चुका है। अनूपपुर में डीएफओ रहते हुए विनियर मशीन की स्थापना को लेकर मामला काफी सुर्खियों में रहा था। नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए मशीन की अनुमति निरस्त की गई थी, जिस पर उनसे जवाब भी तलब किया गया था. इस संबंध में 6 अगस्त 2025 को जारी किया गया स्पष्टीकरण पत्र अब इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, इस मामले को लेकर सागर लोकायुक्त पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

विभाग ने क्या कहा?

इस्तीफे को लेकर वन बल प्रमुख वीएन अंबाड़े ने कहा है कि वास्तविक कारण जानने के लिए संबंधित सीसीएफ को विपिन पटेल से चर्चा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर अब पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल, एक वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी का इस तरह सेवा से अलग होना न सिर्फ वन विभाग बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, और अंदरखाने फैले असंतोष की ओर भी इशारा करता है।  

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।