Gwalior News: प्यार में पागल महिला पहुंची पाकिस्तान बॉर्डर, साथ में ले गई अपना 9 साल का बेटा

gwalior-woman-pakistan-border-social-media-love

Gwalior News: प्यार में पागल महिला पहुंची पाकिस्तान बॉर्डर, साथ में ले गई अपना 9 साल का बेटा

gwalior news प्यार में पागल महिला पहुंची पाकिस्तान बॉर्डर साथ में ले गई अपना 9 साल का बेटा

gwalior social media love: सोशल मीडिया के जाल में फंसी एक महिला अपने 9 साल के बेटे को साथ लेकर घर से भाग निकली और पाकिस्तान बॉर्डर तक पहुंच गई। यह महिला 3 महीने से लापता थी, जिसे अब पुलिस ने पंजाब के एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रिश्तों और भरोसे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

gwalior social media love: सोशल मीडिया के जाल में फंसी

ग्वालियर से 3 महीने से लापता महिला को उसके नाबालिग बच्चे के साथ पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर के गांव से बरामद किया है. इस मामले मे पंजाब पुलिस की भी भूमिका रही है. यह महिला बहोडापुर थाना क्षेत्र से 24 जुलाई को अपने बेटे सहित उस समय गायब हुई थी, जब वह बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए कहकर गयी और नहीं लौटी थी. बाद में पता चला कि वह बच्चे का बैग स्कूल में रखकर उसे साथ लेकर चली गई है. वह अपने साथ 40 हजार हजार रुपये भी ले गई थी.

gwalior social media love: मिली पाकिस्तान सीमा के पास

इस घटना की रिपोर्ट बहोडापुर थाने में की गई थी, तब से लगातार पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हुई थी. पाकिस्तान बॉर्डर पर उसके होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गई और पंजाब पुलिस की मदद से मां और उसके नौ साल के बेटे को बरामद कर लिया. आखिरकार, बहोडापुर पुलिस ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ से उसे पाकिस्तान सीमा के पास पंजाब के एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया. महिला को ग्वालियर लाकर उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है. Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

सोशल मीडिया फ्रेंड ने दिया धोखा

बरामदगी के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर एक युवक के संपर्क में थी, जिसने प्यार और साथ जिंदगी बिताने के झूठे वादे किए। उसी के कहने पर महिला घर छोड़कर निकल पड़ी, लेकिन जब वह बॉर्डर तक पहुंची तो युवक मुलाकात के लिए नहीं आया।

gwalior social media love: परिवार को सौंपा गया

महिला और बच्चे को बरामद कर ग्वालियर लाया गया, जहां उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला का पति और परिवार इस दौरान बेहद भावुक हो गए। पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद अब इस पूरे मामले की कानूनी जांच भी शुरू कर दी है कि कहीं इसमें मानव तस्करी या कोई गिरोह तो शामिल नहीं था।

gwalior social media love: एक बड़ा सबक

यह घटना उन तमाम लोगों के लिए चेतावनी है, जो सोशल मीडिया पर बिना पहचान के लोगों से निजी रिश्ते बना लेते हैं। अकेलापन, भावनात्मक कमजोरी और डिजिटल धोखे जैसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?      

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।