3.50 करोड़ों में बनी सड़क 3 दिन में उखड़ी, ग्वालियर में घटिया निर्माण की खुली पोल

gwalior-road-uprooted-3-days-shoddy-construction

3.50 करोड़ों में बनी सड़क 3 दिन में उखड़ी, ग्वालियर में घटिया निर्माण की खुली पोल

350 करोड़ों में बनी सड़क 3 दिन में उखड़ी ग्वालियर में घटिया निर्माण की खुली पोल

Gwalior Road Corruption: 3.50 करोड़ों में बनी सड़क 3 दिन में ही उखड़ गई। मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले 3.50 करोड़ों रुपए खर्च कर जिस सड़क को विशेष तौर पर बनाया गया था, उसकी गुणवत्ता की पोल सिर्फ 3 दिन में ही खुल गई। 

3 दिन में उखड़ी सड़क

बता दे कि, ग्वालियर में सूर्य नमस्कार चौराहे से आकाशवाणी चौराहे तक बनाई गई डामर की यह सड़क इतनी घटिया बनी थी कि उसकी गिट्टी उखड़कर डामर से अलग हो गई। जब घटिया निर्माण के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसर और ठेकेदार का अमला मौके पर पहुंचा और किसी भी तरह की जवाबदेही तय किए बिना ही सड़क का काम दोबारा शुरू करा दिया।  https://youtube.com/shorts/vQaUlECYswE?si=v6gWXKeotVSYtdg3

शाह के दौरे से पहले बनी थी सड़क

ये वही सड़क है जिस पर से गृह मंत्री का काफिला गुजरा था, जिसे VIP रोड का दर्जा दिया गया था। जब से सड़क बन रही थी तब भी काफी सुर्खियों में थी। क्योंकि काफी वक्त से ग्वालियर में सड़क बनवाने की मांग की जा रही थी, आखिरकार शाह के दौरे के लिए सड़क बनी पर वो तीन दिन भी नहीं टिक पाई। यह निर्माण एजेंसी और उस पर निगरानी रखने वाले तंत्र दोनों की घोर लापरवाही को उजागर करती है। [caption id="attachment_125229" align="alignnone" width="519"]शाह के दौरे से पहले बनी थी सड़क शाह के दौरे से पहले बनी थी सड़क[/caption]

Gwalior Road Corruption: सड़क का काम जारी - अधिकारी

अधिकारियों के मुताबिक, लेफ्ट साइड की रोड पर अभी सिर्फ पहला 'टेक कोट' (DBM) ही डाला गया था और 'BC' (बिटुमिनस कंक्रीट) का काम बाकी था। इस मामले में नगर निगम आयुक्त का कहना है कि अभी सड़क का काम जारी है और तापमान में बदलाव के कारण डामर उखड़ गया। https://youtube.com/shorts/Hj_zW6P13xc?si=NZNuzs3SiZj1fheh

सैपर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया ठेका

Gwalior Road Corruption: इस सड़क निर्माण का यह ठेका सैपर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। इस ठेके में DD नगर, कुशवाह मार्केट, पिंटो पार्क रोड और हुरावली रोड भी शामिल हैं। VIP मार्ग पर इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद भी निर्माण की ऐसी घटिया गुणवत्ता सामने आना भ्रष्टाचार और लापरवाही को दर्शाता है।

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।