BHOPAL News: बड़ी बहन ने भाई को दिया दूसरा जीवन, एम्स भोपाल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट

elder-sister-gives-brother-a-second-life-successful-kidney-transplant-at-aiims-bhopal

BHOPAL News: बड़ी बहन ने भाई को दिया दूसरा जीवन, एम्स भोपाल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट

bhopal news बड़ी बहन ने भाई को दिया दूसरा जीवन एम्स भोपाल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट

7 दिन में दो युवाओं को मिली नई जिंदगी

एम्स भोपाल में एक सप्ताह के भीतर दो युवाओं का किडनी ट्रांसप्लांट सफलता पूर्वक किया गया। दोनों की किडनी फेल होने का कारण था अनकंट्रोल ब्लड प्रेशर। इनमें से एक युवक को ब्रेन डेड मरीज की किडनी से जीवनदान मिला, जबकि दूसरे को उसकी बड़ी बहन ने अपनी किडनी देकर मौत के मुंह से बाहर निकाला। दोनों मरीज 35 वर्ष से कम उम्र के हैं।

पहले केस में ब्रेन डेड मरीज ने दी नई जिंदगी

पहले मामले में 30 वर्षीय युवक, जो एक निजी कंपनी में काम करता था, लंबे समय से हाइपरटेंशन से जूझ रहा था। ब्लड प्रेशर नियंत्रण में न रहने से उसकी दोनों किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और वह एक साल से डायलिसिस पर था।पिछले हफ्ते एम्स भोपाल में जब एक ब्रेन डेड मरीज का अंगदान हुआ, तो उसी की किडनी इस युवक को प्रत्यारोपित की गई। सर्जरी सफल रही और अब मरीज खुद से चल-फिरने लगा है। डॉक्टरों ने बताया कि पहले ऐसे मरीजों को 30 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ता था, लेकिन अब यह मरीज 7 दिन में ही घर लौट रहा है।

दूसरे केस में बहन बनी जीवनदाता

दूसरा मामला मंगलवार का है। 32 वर्षीय युवक की हालत इतनी गंभीर हो चुकी थी कि ट्रांसप्लांट के बिना उसकी जान बचना मुश्किल था। ऐसे में उसकी 35 वर्षीय बहन ने आगे आकर अपनी एक किडनी दान कर दी।एम्स की मेडिकल टीम के अनुसार सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और मरीज अब ऑब्जर्वेशन में है।

किडनी डिजीज के मुख्य कारण हैं

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) डायबिटीज अनहेल्दी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस नियमित जांच और ब्लड प्रेशर नियंत्रण से इस स्थिति को रोका जा सकता है।

भोपाल बना किडनी ट्रांसप्लांट का प्रमुख सेंटर

एम्स भोपाल अब मध्य भारत का एक प्रमुख किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर बन चुका है। अब तक यहां 17 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं,जिनमें से 4 ब्रेन डेड डोनेशन और बाकी लाइव डोनेशन हैं।वहीं गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में अब तक 10 सफल ट्रांसप्लांट किए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता भविष्य में और अधिक लोगों को जीवन देने में मदद कर सकती है। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

डॉ. मोहन कैबिनेट ने दी बड़ी खुशखबरी! 38,555 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन कैबिनेट ने दी बड़ी खुशखबरी! 38,555 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में विकास कार्यों, व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन, और श्रम स्टार रेटिंग के नवाचार सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर UP के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

उत्तर प्रदेश

हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर UP के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर 5 पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

ऋषिकेश में राफ्टिंग कंपनियों पर सुरक्षा उल्लंघन, ओवरलोडिंग के साथ गंगा में राफ्टिंग

उत्तराखंड

ऋषिकेश में राफ्टिंग कंपनियों पर सुरक्षा उल्लंघन, ओवरलोडिंग के साथ गंगा में राफ्टिंग

ऋषिकेश के कौड़ियाला इको टूरिज्म जॉन में पांच राफ्टिंग कंपनियां नियमों का उल्लंघन करते पकड़ी गई, जिसमें ओवरलोडिंग और अनियमित समय पर राफ्टिंग शामिल है।

जबलपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस-ट्रैक्टर टक्कर में 50 से ज्यादा घायल, 6 की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश

जबलपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस-ट्रैक्टर टक्कर में 50 से ज्यादा घायल, 6 की हालत नाजुक

जबलपुर में तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर से टकराई, 50 से ज्यादा यात्री घायल और 6 की हालत गंभीर। ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी।

Kota Retired Fauji Murder: रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या!

राजस्थान

Kota Retired Fauji Murder: रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या!

In Kota, Rajasthan, a retired soldier was strangled by his wife and her lover. The wife claimed abuse, leading to the fatal altercation.