Kota Retired Fauji Murder: रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या!

Retired Soldier Murdered in Kota

Kota Retired Fauji Murder: रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या!

In Kota, Rajasthan, a retired soldier was strangled by his wife and her lover. The wife claimed abuse, leading to the fatal altercation.

kota retired fauji murder रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

Kota Retired Fauji Murder: रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या! |

Kota Retired Fauji Murder: राजस्थान के कोटा में एक रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, पत्नी का आरोप है पति उससे मार पीट करता था।

डीएसपी मनीष शर्मा का बयान

इस मामले पर DSP मनीष शर्मा ने कहा कि- 'रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की हत्या के मामले में सामने आया है कि वे अपनी पत्नी दीपिका के साथ मारपीट करते थे। वे पत्नी के साथ मारपीट करते थे। घटना वाली रात पत्नी ने अपने प्रेमी देवेश को घर बुलाया था। रात 12 बजे के करीब वह अपने दोस्त विष्णु के साथ अपनी प्रेमिका यानी रिटायर्ड फौजी की पत्नी के घर आवली पहुंचा था।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'दोनों ने रिटायर्ड फौजी के साथ बैठकर शराब पी थी। पत्नी-पत्नी के बीच झगड़े की बात को लेकर प्रेमी देवेश की रिटायर्ड फौजी से कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मनोज का गला घोंट दिया।

हत्या करने के बाद देवेश और विष्णु चले गए। अगले दिन सुबह वापस दोनों रिटायर्ड फौजी के घर पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। पड़ोसियों के शक होने पर दोनों वहां से भाग गए। आरोपी देवेश ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। वह फरारी काटने के लिए हिंडौन सिटी, करौली जा रहा था, जिसे पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।'

देवेश को पहले से जानता था मनोज

पुलिस सूत्रो के अनुसार,  रिटायर्ड फौजी मनोज  और देवेश एक- दूसरे को जानते थे। पहले मनोज परिवार के साथ खेड़ली फाटक इलाके में रहते थे। देवेश भी उसी इलाके में रहता था। उसका मनोज के घर आना-जाना था।

रिटायर्ड फौजी 4-5 महिने से अजमेर में जॉब कर रहा था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ कोटा में रहती थी। छुट्टियों में कोटा आता था। इसी बीच पत्नी का देवेश के साथ नजदीकियां बढ़ गई।  दीपिका प्रेमी से पति से परेशान रहने और पैसे न देने की बात कहती थी। 

शक के बाद बहस फिर हत्या

रिटायर्ड पति मनोज को पत्नी दीपिका  और देवेश पर शक था, इसी के चलते एक दिन जब वो छुट्टी पर घर आया पत्नी से कहा-सुनी हो गई। इसके बाद ही पत्नी ने अपने प्रेमी देवेश को बुलाया था। फिर  प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। फिर पत्नी ने पीहर वालो को मौत की सूचना दी। 


 

संबंधित सामग्री

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

जुर्म गाथा

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी की जीत के जश्न में झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई। बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत पर उत्सव।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।

भारत के कई राज्यों में तेज बारिश-आंधी, जानिए कल के मौसम का हाल

देश-विदेश

भारत के कई राज्यों में तेज बारिश-आंधी, जानिए कल के मौसम का हाल

उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा में बारिश जारी है, जबकि महाराष्ट्र और राजस्थान में गर्मी की लहर से तापमान बढ़ा।

मैच के दौरान फैन को लगी थी चोट, प्रीति जिंटा ने पूछा हाल

खेल

मैच के दौरान फैन को लगी थी चोट, प्रीति जिंटा ने पूछा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी प्रियांश आर्य के शॉट से फैन को चोट लगी। प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल के जरिए फैन का हाल जाना और अगले मैच के लिए इनवाइट किया।