सीएम मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा में मत्था टेका

cm-mohan-yadav-paid-obeisance-at-the-gurudwara-on-veer-bal-diwas

सीएम मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा में मत्था टेका

सीएम मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा में मत्था टेका

CM Mohan Yadav Gurudwara: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 'वीर बाल दिवस'के मौके पर राजधानी भोपाल के गुरुद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान अपनी बातचीत में उन्होंने शहीद चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया। वहीं, मुख्यमंत्री यादव ने एक बड़ी घोषणा भी की है। कि, जल्द ही मध्य प्रदेश में गुरु गोविंद सिंह के 4 साबिहजादों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा।

जिससे आने वाली पीढ़ी को उनके शौर्य और पराक्रम की जानकारी मिल सके....गुरु साहिब श्री गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान और शौर्य को नमन किया गया इस मौके पर भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई... सीएम ने कहा, कि सिखों के बलिदान साहस,पराक्रम और योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता देश की रक्षा के लिए सिख समुदाय हमेशा आगे रहा है उनका शौर्य और बलिदान इस बात का प्रमाण है कि सिखों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति तक दे दी है.

CM Mohan Yadav Gurudwara: CM ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस विशेष अवसर पर राजधानी भोपाल के हमीदिया रोड पर स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचे और वहां मत्था टेका, इस मौके पर सीएम ने गुरुद्वारा परिसर में साहिबजादों के जीवन, त्याग और वीरता पर आधारित चित्र प्रदर्शनी को देखा और उसकी प्रशंसा की।

CM Mohan Yadav Gurudwara: वीर साहिबजादों की शहादत हमें आज भी प्रेरित करती है

गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा चारों साहिबजादों के साथ अत्याचारियों ने जो किया वो क्रूरता की पराकाष्ठा थी, आज वर्षों बाद भी ये बात सुनकर हमारी रूह कांप जाती है लेकिन देश और समाज से प्रेम करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार ने जो अदम्य साहस दिखाया और हँसते हँसते प्राण न्योछावर कर दिए ये आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।

वीर बाल दिवस मनाया गया

मुख्यमंत्री ने कहा इन छोटे छोटे बच्चों ने जो शहादत दी सच्चे अर्थों ने यही बाल दिवस है, इसलिए हमने सरकारी स्तर पर 26 दिसंबर के दिन इसे मनाने का फैसला किया है, उन्होंने कहा कि हम इस गौरवशाली इतिहास को मध्य प्रदेश के स्कूली पाठ्क्रम में शामिल करेंगे, उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा की गई कुछ मांगों पर भरोसा दिया कि जल्दी ही सरकार इसपर विचार करेगी

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।