panna national park: CM मोहन यादव ने वीविंग कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

cm-flags-off-weaving-canter-buses-in-panna-national-park

panna national park: CM मोहन यादव ने वीविंग कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

panna national park cm मोहन यादव ने वीविंग कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

panna national park : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पर्यटन की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट से 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब इन बसों के जरिये पर्यटक जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव और अधिक सुविधाजनक ढंग से ले सकेंगे। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों को नई सौगात देते हुए प्रदेश के विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है। इन कैंटर बसों में एक साथ 19 पर्यटकों के बैठने की क्षमता है। ये बसें अन्य सफारी वाहनों की तुलना में अधिक लंबी और ऊंची हैं, जिससे पर्यटकों को बेहतर दृश्य और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा। Read More-Naxalite surrender in MP: मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, डॉ मोहन यादव के सामने डाले हथियार

panna national park : पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये बसें अधिक सुरक्षित मानी जा रही हैं। इनकी लंबाई और ऊंचाई अधिक होने से सफर के दौरान पर्यटकों को ज्यादा जगह और आराम मिलता है। इन बसों में बैठकर पर्यटक वन्यजीवों के विचरण का नज़ारा देख सकेंगे और जंगल सफारी का सुखद अनुभव ले पाएंगे। Read More-Naxalite surrender is taking place in MP: MP में होने जा रहा सबसे बढ़ा नक्सली सरेंडर

panna national park : ऑनलाइन बुकिंग न होने पर भी मिलेगी सफारी

नई कैंटर बसों के संचालन से पर्यटकों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब ऑनलाइन बुकिंग न होने पर भी नेशनल पार्क पहुंचकर सफारी का मौका मिल सकेगा। पहले ऑनलाइन स्लॉट फुल होने पर कई पर्यटक पार्क पहुँचकर भी सफारी से वंचित रह जाते थे

पार्क गेट पर होगी बुकिंग

पर्यटकों को अब नेशनल पार्क के एंट्री गेट पर ही सफारी बुक करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें ऑनलाइन बुकिंग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन वाहनों से जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए प्रति व्यक्ति/प्रति राउंड लगभग 1150 रुपए से 1450 रुपए तक का शुल्क देना होगा।

नई कैंटर बसें

यह 10 नई कैंटर बसें प्रदेश के प्रमुख नेशनल पार्कों और पर्यटन स्थलों जैसे बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, पन्ना, परसिली (सीधी) सहित अन्य नेशनल पार्क्स और अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुविधा के लिए संचालित की जाएंगी।    

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।