BJP Targets Congress: छत्तीसगढ़ की सियासत में AI वार, भूपेश-बघेल को जीत का सपना देखते दिखाया

chhattisgarh-ai-generated-political-videos-bjp-congress-clash

BJP Targets Congress: छत्तीसगढ़ की सियासत में AI वार, भूपेश-बघेल को जीत का सपना देखते दिखाया

bjp targets congress छत्तीसगढ़ की सियासत में ai वार भूपेश-बघेल को जीत का सपना देखते दिखाया

बैज बोले- फर्जी वीडियो बनाना उनका काम, चंद्राकर ने कहा- कांग्रेस में भरे पड़े चोर-डकैत chhattisgarh ai generated political videos bjp congress clash: छत्तीसगढ़ में अब सियासत पूरी तरह डिजिटल मोड में पहुंच चुकी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए वीडियो के जरिए भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीन वीडियो जारी किए हैं।

पहला कांग्रेस नेताओं के चरित्र पर उठाए सवाल

वीडियो में एक कैरेक्टर कहता है कि भिलाई से देवेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष बना देते हैं। दूसरा कहता है उसपर तो बलौदाबाजार आगजनी को लेकर आपराधिक प्रकरण दर्ज है। फिर कहता है विकास तिवारी का नाम कैसा रहेगा? इस पर जवाब आता है तिवारी के ऊपर गाली-गलौज करने का आरोप है।

दूसरे वीडियो में आदिवासी नेताओं के अपमान का मुद्दा उठाया गया

दूसरे वीडियो में कांग्रेस में आदिवासी नेताओं के अपमान का आरोप है। वहीं तीसरे वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में जीत का सपना देखते हुए दिखाया है। PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है। इसलिए अब वे फर्जी वीडियो बना रहे हैं। वहीं, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि जांजगीर में NSUI का जिलाध्यक्ष डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ा गया। ऐसे चरित्र तो कांग्रेस की ताज के नगीने हैं। आदमी कहां से लाएंगे, जब चोर-डकैत भरे पड़े हैं। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

तीसरे वीडियो में भूपेश बघेल का 'सपना' बन गया मुद्दा

पहले वीडियो में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों पर गंभीर आरोपों को दिखाया गया है। वीडियो में कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग जिलाध्यक्षों के नाम पर चर्चा कर रही है। इसमें कहा जा रहा है कि सुकमा से कवासी लखमा और बीजापुर से विजय शाह को जिलाध्यक्ष बना दिया जाए, लेकिन एक पर शराब घोटाले का आरोप है और दूसरा भाजपा नेता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

दीपक बैज का पलटवार – फर्जी वीडियो भाजपा की पहचान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के AI वीडियो पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, भाजपा के पास फर्जी वीडियो और फर्जी पोस्टर बनाने का ही काम रह गया है। असली मुद्दों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

अजय चंद्राकर का पलटवार – कांग्रेस में भरे हैं 'चोर-डकैत'

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जांजगीर में NSUI का जिलाध्यक्ष डकैती की योजना बनाते पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपराधियों की भरमार है, और यही पार्टी की असली पहचान है।

जानकारों की राय

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि AI आने वाले समय में राजनीतिक प्रचार का बड़ा हथियार बन सकता है। हालांकि, इसके साथ नैतिक जिम्मेदारी भी जरूरी है।वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में राजनीतिक युद्धभूमि बदली है। ये तब तक खतरनाक नहीं है, जब तक नैतिकता बनी हुई है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

जहा-जहा मोहन वहां-वहां खिला कमल.. CM डॉ यादव ने पलटी पश्चिम बंगाल की बाजी!

मध्य प्रदेश

जहा-जहा मोहन वहां-वहां खिला कमल.. CM डॉ यादव ने पलटी पश्चिम बंगाल की बाजी!

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 206 जीतकर बड़ी जीत हासिल की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सक्रिय रूप से प्रचार किया।

नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा ! दफ्तर जले, मूर्तियां टूटीं, जाने कहां-कहां, क्या हुआ

देश-विदेश

नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा ! दफ्तर जले, मूर्तियां टूटीं, जाने कहां-कहां, क्या हुआ

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा भड़की। TMC दफ्तरों में आगजनी, लेनिन की मूर्ति तोड़ी गई, BJP-TMC एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

साउथ एक्टर जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का कार हादसे में निधन!

मनोरंजन

साउथ एक्टर जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का कार हादसे में निधन!

R.B. Chaudhary, father of actor Jiiva and a celebrated film producer, died in a road accident in Beawar, Rajasthan on May 5.

 20 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा आर्सेनल , क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

खेल

20 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा आर्सेनल , क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

Arsenal has ended a 20-year wait by defeating Atletico Madrid, securing a place in the UEFA Champions League 2026 final set for May 30 in Budapest.

ग्वालियर में घूरकर देखने पर गोली मारकर हत्या, पत्नी-बेटे लड़ रहे जिंदगी की जंग 

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में घूरकर देखने पर गोली मारकर हत्या, पत्नी-बेटे लड़ रहे जिंदगी की जंग 

ग्वालियर में घूरकर देखने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या। छत से 20 राउंड फायरिंग, पत्नी और दो बेटे गंभीर रूप से घायल। आरोपी फरार।