साउथ एक्टर जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का कार हादसे में निधन!

Film Producer R.B. Chaudhary Dies

साउथ एक्टर जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का कार हादसे में निधन!

R.B. Chaudhary, father of actor Jiiva and a celebrated film producer, died in a road accident in Beawar, Rajasthan on May 5.

साउथ एक्टर जीवा के पिता आरबी चौधरी का कार हादसे में निधन

साउथ एक्टर जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का कार हादसे में निधन! |

Film Producer R.B. Chaudhary Dead: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर जीवा के पिता आर.बी. चौधरी का 5 मई मंगलवार को राजस्थान के ब्यावर जिले में एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनका निधन हो गया। उन्होंने 'सुपर गुड फिल्म्स' के बैनर तले लगभग 98 फिल्में बना चुके थे।

कैसा हुआ हादसा?

यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव चौराहे के पास हुई। 

बताया जा रहा है कि, आर.बी. चौधरी अपनी स्कॉर्पियो से एक शादी समारोह में शामिल होकर सोजत रोड लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से जा टकराई।

मौके पर हो गई मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि आर.बी. चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस उन्हें रायपुर के उप जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार

पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को जयपुर ले जाया जाएगा। वहां से एयर एंबुलेंस के जरिए शव को चेन्नई भेजा जाएगा। चेन्नई में ही हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

बता दें कि, आर.बी. चौधरी मूल रूप से पाली जिले के सोजत रोड (रिसानिया गांव) के रहने वाले थे, लेकिन लंबे समय से परिवार के साथ चेन्नई में बस गए थे।  
 

करीब 98 फिल्में बना चुके हैं आर. बी. चौधरी
 

आर.बी. चौधरी साउथ अफ्रीका के जाने-माने प्रोड्यूसर थे, इतना ही नहीं वो तमिलनाडु सीरवी महासभा के अध्यक्ष के भी थे। उन्होंने 'सुपर गुड फिल्म्स' के बैनर तले तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में करीब 98 फिल्में बना चुके थे।
 
उनकी हिट फिल्मों में 'सूर्यावंशम' (1997), 'नट्टमई' (1994), 'आनंदम' (2001) और 'जिला' (2014) शामिल हैं। उनकी 99वीं फिल्म बनकर तैयार है और 100 फिल्म रिलीज करने का टारगेट था। 
 
 


 

संबंधित सामग्री

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना, भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित

राजस्थान

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना, भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित

राजस्थान के कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिसमें करीब 6000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

Bharatpur Rajeshwar Mahadev Mandir: अटूट आस्था और राजसी परंपरा का संगम है राजेश्वर मंदिर

सनातन

Bharatpur Rajeshwar Mahadev Mandir: अटूट आस्था और राजसी परंपरा का संगम है राजेश्वर मंदिर

Rajeshwar Mahadev Temple in Bharatpur, Rajasthan, embodies a rich spiritual heritage, deeply connected to the royal family and revered for its historical significance.

हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर UP के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

उत्तर प्रदेश

हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर UP के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर 5 पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

Kota Retired Fauji Murder: रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या!

राजस्थान

Kota Retired Fauji Murder: रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या!

In Kota, Rajasthan, a retired soldier was strangled by his wife and her lover. The wife claimed abuse, leading to the fatal altercation.

 मलयालम एक्टर संतोष के. नायर का सड़क हादसे में निधन!

मनोरंजन

मलयालम एक्टर संतोष के. नायर का सड़क हादसे में निधन!

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता संतोष नायर की केरल में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी और ट्रक चालक घायल हैं।